बिहार सरकार का बोर्ड लगे वाहन से  28 कार्टून शराब बरामद किया है। चालक फरार

 बांका:बुधवार देर रात एसडीपीओ प्रेमचंद सिंह के नेतृत्व में चांदन-देवघर पक्की सड़क पर पाण्डेयडीह के आगे बेहगा पुल के पास बिहार सरकार कार्यपालक अभियंता डीआरडीए बांका के बोर्ड लगे एक बेलेरो से 292 लीटर शराब बरामद करने में सफलता मिली है। पुलिस मामले की छानबीन करने में लगी है।पुलिस सूत्रों की माने तो पुलिस को देखते ही चालक गाड़ी छोड़ कर भागने में सफल हो गया। जबकि कुछ स्थानीय ग्रामीण का कहना है कि चालक को पुलिस द्वारा पकड़ लिया गया था। लेकिन वह पुलिस से हाथापाई कर बगल में अरहर के खेत होकर भागने में सफल हो गया। थानाध्यक्ष रविशंकर कुमार द्वारा बताया गया कि एसडीपीओ के उपस्थित में जब बेहगा पुल पर वाहन जांच किया जा रहा था।उसी समय बांका डीआरडीए का बोर्ड लगा वाहन को जांच के लिए रोकने पर पुलिस का इशारा पाते ही चालक भागने में सफल रहा। पुलिस का संदेह औऱ भी बढ़ गया। फिर वाहन की जांच करने पर उसमे रखा 28 कार्टून में 750 एमएल का 378 बोतल,जबकि 375 एमएल का 24 बोतल शराब बरामद किया गया। जिसे देवघर से बांका की ओर ले जाया जा रहा।थाना लाकर जब वाहन की जांच करने पर एक अलग ही बात सामने आयी। वाहन के ऊपर जो नम्बर प्लेट लगा था उसमें  जे एच 15 के 6922 का बोर्ड लगा था।  जबकि उसके  दूसरा नम्बर प्लेट लगा था जिसपर जे एच 0 4 एच 8085 नं अंकित है। पुलिस दोनों नम्बर की जांच करने में लगी है।



Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post