रजौन सीएचसी सहित 18 चिन्हित स्थानों पर शिविर लगाकर 500 लोगों को लगाया गया कोरोना टीका

रजौन (बांका): पल्स पोलियो अभियान के तर्ज पर कोविड-19 वैश्विक महामारी के बचाव के लिए कोरोना का टीका नित्य प्रतिदिन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रजौन सहित अन्य चिन्हित स्थानों पर लगाने का कार्य परवान पर है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार को रजौन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहित 18 चिन्हित स्थानों पर निर्धारित लक्ष्य दो हजार के स्थान पर 500 लोगों को कोरोना का टीका लगाया गया। सीएचसी प्रभारी डॉक्टर ब्रजेश कुमार एवं हेल्थ मैनेजर राजेश रंजन ने बताया कि मंगलवार 14 दिसंबर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रजौन सहित 30 चिन्हित स्थानों पर मेगा कैंप लगाया जा रहा है। इस मेगा कैंप में 5 हजार लोगों को कोरोना का टीका लगाने का लक्ष्य दिया गया है। इस लक्ष्य की प्राप्ति को लेकर आशा, आंगनबाड़ी केंद्र की सेविका सहायिका,आशा फैसिलिटेटर, जीविका दीदी, एएनएम आदि को प्रेरित करते हुए लगवाने के लिए कहां गया है। सीएचसी प्रभारी डॉक्टर ब्रजेश कुमार एवं हेल्थ मैनेजर राजेश रंजन ने बताया कोरोना का दूसरा टीका निर्धारित तिथि के एक सप्ताह पूर्व लगवाने वाले लोगों को लकी ड्रा में ऑटोमेटिक शामिल करते हुए पुरस्कार सूची में सम्मिलित किया जाता है। इस स्थिति में प्रखंड वासियों को सब काम छोड़ कर हर हाल में कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए दूसरा डोज लेने के लिए आग्रह किया है।

रिपोर्ट:केआर राव 

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post