रजौन (बांका): रजौन एवं नवादा सहायक थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी के क्रम में 389 बोतल देसी विदेशी शराब जब्त किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार गुप्त सूचना पर रजौन थानाध्यक्ष बुद्धदेव पासवान ने खिड्डी ठाकुर टोला के समीप से झारखंड निर्मित 300 एमएल का देसी शराब बरामद किया है। रजौन थानाध्यक्ष ने बताया शराब तस्करों की पहचान कर ली गई है। जल्द ही गिरफ्तार कर जेल भेज दी जाएगी। वहीं नवादा सहायक थानाध्यक्ष मोहम्मद नसीम खां ने गुप्त सूचना के आधार पर नवादा-धोरैया सड़क मार्ग स्थित गोपालपुर-विष्णुपुर सड़क मोड़ चौक के समीप बाइक सहित 25 बोतल 375 एमएल का इम्पीरियल ब्लू विदेशी शराब बरामद की है। थानाध्यक्ष ने बताया कि शराब तस्कर पुलिस को चकमा देकर मौके का फायदा उठाते हुए बाइक एवं शराब छोड़ कर फरार हो गया है। रजौन एवं नवादा सहायक थाना में शराब तस्करों के विरुद्ध मामला दर्ज कर ली गई है।
रिपोर्ट: केआर राव