बांका: चांदन प्रखंड मुख्यालय स्थित उच्च विद्यालय के खेल मैदान में आयोजित स्व विष्णु लाल मोदी मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट के दूसरे सत्र के पहले मुकाबले में चांदन सुपर स्टार्स की टीम ने सिलजोरी डायनामिक एलेवन की टीम को 141 रनों के बड़े अंतर से पराजित कर दिया ।टूर्नामेंट के दूसरे सत्र की शुरुआत कार्यक्रम के मुख्य अतिथियों ने शिक्षाविद् स्व विष्णु लाल मोदी और सी एस ए के दिवंगत सचिव राजेंद्र प्र मिस्त्री के तस्वीर पर माल्यार्पण कर किया गया ।तत्पश्चात टूर्नामेंट का विधिवत उद्धाटन चांदन पंचायत के नव निर्वाचित मुखिया अनिल मंडल ने फीता काटकर व बल्लेबाजी कर किया ।शुरूआत के मुकाबले मे टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए चांदन सुपर स्टार्स की टीम के कप्तान प्रिंस प्रकाश की 16 छक्के और 4 चौके की मदद 23 गेंदों पर 113 रनों की धुआंधार पारी की बदौलत 19 ,4 ओवर मे सभी विकेट खोकर 274 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा किया ।राहुल मिश्रा ने भी शानदार बल्लेबाजी करते हुए 45 गेंदों पर 93 व दिलीप शर्मा ने 13 रन बनाये ।जवाबी पारी खेलती हुई सिलजोरी डायनामिक एलेवन की टीम निर्धारित 20 ओवर मे 9 विकेट के नुकसान पर 133 रन ही बना सकी ।जिसमें रंजीत ने 19 गेंदों पर 50 व मनोज ने 15 गेंदों पर 25 रन बनाए, 113 रनों की शानदार पारी खेलने वाले चांदन सुपर स्टार्स के प्रिंस प्रकाश को मैन ऑफ दि मैच का पुरस्कार दिया गया ।और साथ मे उन्हें देवघर के अकित स्पोर्ट्स की ओर से एक शानदार बल्ला देकर सम्मानित किया गया ।स्कोरिंग नंदन वर्मा और कमेंट्री अशोक यादव, हेमन्त कुमार दुबे व वसीम शेख ने की ।इस मौके पर आयोजन समिति के ओम प्रकाश वर्णवाल, सर्फुद्दीन अंसारी, नीरज सिन्हा व विक्रम दुबे मुख्य रूप से मौजूद थे ।