शंभूगंज (बांका) : प्रखंड में एक बार फिर से साइबर ठगों का गिरोह सक्रिय हो गया है इस ठग गिरोह ने एक पान दुकानदार के बैंक खाते से 20 हजार रूपये की ठगी कर ली इसको लेकर कुर्मा गांव के पीड़ित पंकज कुमार सिंह ने अज्ञात के खिलाफ थाना में शिकायत दर्ज कराया है पीड़ित ने बताया कि वह पुराने प्रखंड मुख्यालय गेट के समीप पिछले कई वर्षों से पान गुमटी चलाने का काम करता है सोमवार को पंकज कुमार रोजगार के लिए पान गुमटी पर बैठा था इस क्रम में पंकज के मोबाइल पर एक अनजान फोन आया कि आपके पे फोन पर चार हजार रूपये का लक्की ड्रा का कूपन आया है , सिर्फ इसे स्वीकार करने की जरूरत है इस पर पंकज ने जैसे ही पे फोन क्लिक किया इसके कुछ देर बाद ही यूको बैंक के खाता नंबर 08950100007388 से 20 हजार निकलने का संदेश मिला यह देख पंकज अवाक रह गए आनन-फानन में पीड़ित शिकायत करने यूको बैंक पहुंचे जहां शाखा प्रबंधक निखिल कुमार ने ठग गिरोह द्वारा राशि निकाल लेने की जानकारी दी इतना सुनते ही पीड़ित रोने लगे अंत में निराश होकर अज्ञात के खिलाफ थाना में शिकायत की है थानाध्यक्ष पंकज कुमार रावत ने मामले की जांच करने की बात कही है।
साइबर गिरोह का शिकार हुआ पान दुकानदार बैंक खाते से 20 हजार की ठगी
byचम्पारण नीति
-
0