लाट्री से पौकरी पंचायत के उपमुखिया अनुपम एवं भरतशीला के उपसरपंच उदयकांत बने

शंभुगंज ( बांका ) : प्रखंड मुख्यालय के सभागार भवन में चल रहे नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों का शपथ ग्रहण समारोह के दूसरे दिन चार पंचायतों का शांतिपूर्ण तरीके से सपथ संपन्न हुआ  जिसमें गुलनी पंचायत के उपमुखिया रानी देवी ,उपसरपंच दीपक कुमार,वैदपुर के उपमुखिया लूखो देवी ,उपसरपंच अखिलेश कुमार , पौकरी के उपमुखिया अनुपम कुमारी,उपसरपंच दीपक कुमार सिंह एवं भरतशीला के उपमुखिया नवनीत कुमार एवं उपसरपंच उदयकांत पाठक बने  वहीं पौकरी पंचायत में अनुपम कुमारी एवं सुषमा कुमारी को बराबर मत मिला  अंत में लाट्री के माध्यम से अनुपम उपमुखिया बनी भरतशीला पंचायत में उपसरपंच के लिए तीन पंचों उदयकांत पाठक ,उषा देवी एवं राजीव कुमार ने दावा किया  जिसमें उदयकांत पाठक एवं उषा को सात एवं राजीव को दो मत मिले जहां लाट्री के तहत उदयकांत पाठक का चयन हुआ  बीडीओ प्रभात रंजन ने सभी मुखिया , सरपंच , पंच एवं वार्ड को सपथ दिलाया  मुखिया ने उपमुखिया एवं सरपंच ने उपसरपंच को सपथ दिलाया मंगलवार को परमानंदपुर ,पकरीया , मालडीह एवं झखरा पंचायत के जनप्रतिनिधियों का सपथ ग्रहण होगा । 

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post