शंभूगंज (बांका) : शंभूगंज-असरगंज मुख्य सड़क पर कुर्माडीह-तिलडीहा मोड़ के समीप असंतुलित होकर एक आटो पलट गई । उस पर सवार तीन महिला सहित पांच लोग जख्मी हो गये। जख्मी में पकरीया गांव के अनिता सिंह,अनामिका कुमारी,संजीव सिंह,वैदपुर के विकास मित्र सरिता देवी एवं असरगंज थाना क्षेत्र के अदरास गांव का आटो चालक रामानंद सिंह है । घटना एक बाइक से ओवरटेक के कारण हुई है । जानकारी के अनुसार पकरीया गांव का संजीव सिंह अपने पत्नी व पुत्री के साथ आटो पर सवार होकर सुलतानंज जा रहा था । वहीं विकास मित्र सरिता देवी प्रखंड मुख्यालय में ड्यूटि समाप्त कर घर जाने के लिए उस आटो पर बैठ गई । जहां तिलडीहा मोड़ के पहले पीछे से तेज रफ्तार में आ रही बाइक चालक ने आटो का ओवरटेक किया । यह देख आटो चालक ने भी गाड़ी तेज कर दी । अचानक बाइक चालक तिलडीहा सड़क की ओर मुड़ गए । यह देख आटो चालक ने संतुलन खो दिया । जिससे गाड़ी बीच सड़क पर पलट गई । स्थानीय लोगों की मदद से जख्मी को सीएचसी में भर्ती कराया । अस्पताल ड्यूटि में मौजूद चिकित्सक डा अजय शर्मा द्वारा सभी जख्मी का इलाज किया गया । तिलडीहा मोड़ पर अक्सर दुर्घटनाएं हो रही है । इसके चार दिन पूर्व एक टोटो रिक्शा पलट जाने से उस पर सवार चार लोग जख्मी हुए थे ।
ओवरटेक के दौरान असंतुलित होकर आटो पलटने से तीन महिला सहित पांच लोग जख्मी
byचम्पारण नीति
-
0