शंभूगंज(बांका)।प्रखंड के नहर मोड़ स्थित डिग्री कॉलेज परिसर में 19 दिसंम्बर से 25 दिसंम्बर तक आयोजित श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ शुरू हो गया। इसको लेकर रविवार को कलश शोभा यात्रा निकाली गई। जिसमें 251 कुंवारी कन्या व महिलाओ ने शंभूगंज बाजार स्थित दुर्गा मंदिर परिसर के कुंआ में जल भरकर ढ़ोल बाजा के साथ बाजार भ्रमण कर श्रीमद्भागवत कथा स्थल पर पहुंचे। जहां कलश शोभा यात्रा में सिर पर कलश लेकर धर्म की जय हो अधर्म की नाश हो के नारो से यहां का माहौल गुंजाईमान हो रहा था। कलश शोभा यात्रा का जगह जगह लोगो ने स्वागत किया। श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के आयोजन समिति के सदस्यो ने बताया कि वृन्दावन से आए कथा प्रवक्ता श्री नित्य किशोर पुरोहित जी महाराज के द्वारा 25 दिसंम्बर तक कथा वाचक कहा जाएगा। शंभूगंज में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ की सफलता के लिए समस्त बाजार वासी लगे हुए है।
251 कुंवारी कन्या व महिलाओ ने श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ को लेकर कलश शोभा यात्रा निकाली
byचम्पारण नीति
-
0