भारत नेपाल सीमा स्थित बेलवा घाट पर मार्गशीर्ष पूर्णिमा के अवसर पर 97 वी नारायणी गंडकी महा आरती संपन्न


धर्मेंद्र सर्राफ /बेतिया। बेतिया- बगहा अनुमंडल अंतर्गत बगहा दो प्रखंड के वाल्मीकि नगर  - भारत नेपाल सीमा पर अवस्थित बेलवा घाट परिसर में मार्गशीर्ष पूर्णिमा के अवसर पर 97 वीं नारायणी गंडकी महाआरती कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अंतरराष्ट्रीय न्यास स्वरांजलि सेवा संस्थान द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि , संस्था के अध्यक्ष, व प्रख्यात चिकित्सक डॉ. राजू प्रसाद , संत बालक दास बाबा जी महाराज, अभिनेता डी. आनंद, समाजसेवी  संगीत आनंद, शिक्षक हरि नारायण प्रसाद,  संस्था की राष्ट्रीय अध्यक्षा अंजू देवी एवम् पंडित उदयभानु चतुर्वेदी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित करके किया।  मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन के क्रम में कहा कि हर महीने की पूर्णिमा एवं विशेष अवसर पर  यह महा आरती की जाती है। पर्यावरण संरक्षण संवर्धन एवं प्राकृतिक धरोहरों की रक्षा के निमित्त जन जागरूकता पैदा करने की दिशा में यह कार्यक्रम मील का पत्थर साबित हो रहा है। संत बालक दास बाबा ने कहा कि कड़ाके की ठंड में  भी भक्तों की उपस्थिति देखकर मन प्रफुल्लित और आनंदित है। स्थानीय लोकप्रिय ऊर्जावान विधायक धीरेंद्र प्रताप सिंह उर्फ रिंकू सिंह द्वारा वाल्मीकि नगर को सुंदर बनाने की दिशा में अति सराहनीय कार्य किया जा रहा है। हम सभी इस मंच के माध्यम से वर्तमान सरकार और जिला प्रशासन की  भूरि भूरि प्रशंसा करते हैं। संस्था के सक्रिय सदस्य विद्यासागर  राणा के सौजन्य से अतिथियों को अंगवस्त्रम द्वारा सम्मानित किया गया। आयोजन समिति द्वारा डॉक्टर राजू प्रसाद एवं उनकी धर्मपत्नी को विशेष सम्मान से सम्मानित किया गया।  मुख्य अतिथि द्वारा रामनगर से आए राजीव पांडे ,दिनेश मुखिया, सुबोध यादव और शिक्षक हरि नारायण प्रसाद  सहित विशिष्ट प्रतिभाशाली व्यक्तित्व नारायणी गंडकी सम्मान से सम्मानित किए गए। संस्थापक डी. आनंद ने स्पष्ट कहा कि वाल्मीकि नगर पर्यटन और सीमावर्ती नेपाल पर्यटन को इस महा आरती और संस्था के सामाजिक, व सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से अंतरराष्ट्रीय फलक पर लाने की  सार्थक सफल कोशिश विगत कई वर्षों से की जा रही है। गायक संगीत आनंद ने राम नाम अति मीठा है भजन प्रस्तुत किया। श्री डी. आनंद के भजनों पर देर तक श्रोता गण झूमते रहे। गायक दशरथ राजा, कर्ण भोजपुरिया, शिव चंद्र शर्मा, अमलाकांत ठाकुर, नेपाल के गायक  धर्मराज शर्मा , गायिका बबीता राज और गायिका चांदनी कुमारी ने अपने भजनों से उपस्थित भक्तों का मन मोह लिया। सप्तचंडी  ट्रस्ट के आचार्य गण एवं आचार्य उदय भानु चतुर्वेदी ने समवेत स्वर में विश्व शांति तथा कोरोना ओमिक्रोन खात्मे के लिए वैदिक मंत्रों का पाठ किया। संबोधन के क्रम में श्री उदयभानु  ने कहा कि पावन पूर्णिमा तिथि को संगम तट पर  कथा पूजा में भाग लेने से  मानव जन्म सफल हो जाता है, और मनोवांछित फलों की प्राप्ति होती है। महा आरती के फायदे भी बताए गए ।इस मौके पर विशेष भूमिका निभाने वालों में एडिटर स्वरांजलि सरगम, संजीव कुमार सिंह,हिरमति देवी, आस्था कुमारी,नायिका कुमारी संगीता, निर्माता अरविंद अकेला, उत्तर प्रदेश के पंडित अनिल कुमार उपाध्याय, नायिका मुस्कान,  अनमोल कुमार ,आस्था कुमारी , गायक राजा, आदि के नाम उल्लेखनीय हैं। भक्त राजेश यादव ने शाकाहार को उत्तम आहार बताया। कोटी होम आश्रम नेपाल  के पीठाधीश  गुरु वशिष्ठ जी महाराज  एवम् यादव जी डेरी के सौजन्य से महाप्रसाद का इंतजाम किया गया। मंच संचालन डी. आनंद ने किया जबकि धन्यवाद ज्ञापन संगीत आनंद ने किया। कड़ाके की ठंड में भी बिहार, यूपी और नेपाल के तमाम भक्तों ने नारायणी गंडकी महा आरती में भाग लेकर  मानव जीवन की सार्थकता को सिद्ध किया। वर्चुअल रूप से अपनी उपस्थिति दर्ज कराने वालों में  विनोद मद्धेशिया ,थरुहट के होम लाल प्रसाद, गायिका भारती कुमारी, भाजपा के दुर्गा प्रसाद गुप्त, अभिनेता आशुतोष मिश्र, अजय भक्त, गायक नंद कुमार, होप एंड हेल्प वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष आशुतोष आजाद रौनियार, नवरत्न प्रसाद, रामनगर के गायक प्रभात रंजन सिंह, शंकर वाटिका के धर्मेंद्र गुप्त, हनुमान महोत्सव के आयोजक राधेश्याम पांडे, दिल्ली के पंडित चित्रसेन तिवारी , अधिवक्ता और समाजसेवी बबीता झा के नाम शामिल हैं ।

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post