मेगा वैक्सीनेशन शिविर में चिन्हित 30 स्थानों पर 2650 लोगों को लगाया गया कोरोना टीका

रजौन (बांका):शनिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रजौन सहित 30 स्थानों पर निर्धारित लक्ष्य 5 हजार के विरुद्ध 2650 व्यक्तियों को कोरोना का पहला एवं दूसरा डोज लगाया गया है। सीएचसी प्रभारी डॉ. ब्रजेश कुमार एवं हेल्थ मैनेजर राजेश रंजन ने बताया शनिवार को मेगा वैक्सीनेशन शिविर के माध्यम से सीएचसी सहित 30 चिन्हित स्थानों पर 2650 व्यक्तियों को टीका लगाया गया है। सीएचसी प्रभारी डॉक्टर ब्रजेश कुमार एवं हेल्थ मैनेजर राजेश रंजन ने कई चिन्हित मेगा वैक्सीनेशन शिविरों का कोरोना का पहला एवं दूसरा डोज नहीं देने वाले लोगों को प्रेरित करते हुए टीका लगा लेने के लिए कह रहे थे। रजौन सीएचसी वैक्सीनेशन कैंप पर भी हेल्थ मैनेजर राजेश रंजन, केयर इंडिया के प्रणोपम कुमार, एएनएम लीलू भारती, संध्या, पोर्टल डाटा इंट्री ऑपरेटर जितेश कुमार झा, अमिषा आदि एक दूसरे को सहयोग करते दिख रहे थे।

रिपोर्ट: केआर राव 

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post