रजौन (बांका): एंटी लिकर टास्क फोर्स टीम एवं नवादा सहायक थाना पुलिस ने गुप्त सूचना पर छापेमारी के क्रम में रूपसा एवं मीरनगर 44 बोतल देशी एवं विदेशी शराब बरामद करने में कामयाबी हासिल की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार को एंटी लिकर टास्क फोर्स टीम लीडर पुलिस निरीक्षक अजीत कुमार सिंह ने अपने टीम सदस्य उपेंद्र कुमार, महेंद्र राम एवं पुलिसबल प्रेमदत्त एवं आलोक कुमार यादव के सहयोग से रूपसा गांव गजाधर यादव के खलियान पर रखे पुआल के पुंज से एक प्लास्टिक की बोरी में ब्लू स्टॉक कंपनी के 14 बोतल 375 एम एल विदेशी शराब एवं लैला देसी शराब छह बोतल 300 एमएल शराब बरामद की है। रजौन खाने में एंटी लिकर टास्क फोर्स टीम सदस्य सहायक अवर निरीक्षक महेंद्र राम के बयान पर मामला दर्ज की गई है। एक अलग शराब बरामदगी मामले में नवादा सहायक थाना पुलिस ने गुप्त सूचना पर कोतवाली-भागलपुर सड़क मार्ग मीरनगर गांव स्थित 24 बोतल देसी विदेशी शराब बरामद अवर निरीक्षक शिव शंकर यादव ने किया है। नवादा सहायक थाने में शराब बरामदगी से संबंधित मामला भी शिव शंकर यादव के बयान पर दर्ज की गई है। दर्ज मामले में बताया है शुक्रवार की देर रात गश्ती वाहन से हरचंडी पहुंचे हुए थे। इसी क्रम में सूचना मिली कि सन्हौला की ओर से मोटरसाइकिल पर शराब लेकर भागलपुर की ओर जाने वाला है। इसी बीच कोतवाली-गोराडीह भागलपुर सड़क मार्ग मीरनगर स्कूल के समीप मोटरसाइकिल की तलाशी ली गई। तलाशी के क्रम में मोटरसाइकिल के कैरियर पर प्लास्टिक की बोरी में चार बोतल विदेशी शराब 750 एमएल, 8 बोतल इंपीरियल ब्लू 750 एमएल, तीन बोतल इंपीरियल ब्लू 375 एमएल, एक बोतल 180 एमएल, 3 बोतल ब्लेंडर स्प्राइड 750 एमएल, पांच बोतल ब्लेंडर स्प्राइड 375 एमएल सहित कुल 24 बोतल 14 लीटर 430 ग्राम बरामद हुआ है। दर्ज मामले में अवर निरीक्षक शिव शंकर यादव ने बताया है देर रात्रि अंधेरा का लाभ लेते हुए शराब तस्कर बाइक छोड़कर भाग निकला। वहीं रजौन थाना पुलिस ने बालू मामले में खिड्डी गांव के किशोर कुमार, शराब एवं ताड़ी पीने के मामले में नंदेश्वर यादव बखड्डा, नवीन राय रजौन बाजार एवं छगुरी यादव मकरमडीह को रजौन सीएचसी में शनिवार को कोरोना जांच के उपरांत पुलिस और चौकीदार के हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
रिपोर्ट: केआर राव