रजौन (बांका):मद्य निषेध पटना के सूचना के आधार पर रजौन थाना अध्यक्ष बुद्धदेव पासवान ने 9 नवंबर 2021 की शाम करीब 3:30 बजे मुख्य सड़क मार्ग एसएच-19 रजौन पेट्रोल पंप के समीप टिंकू सिंह लाइन होटल के सामने से शराब से लदी दस चक्का वाली ट्रक से हिमाचल प्रदेश निर्मित कुल 496 कार्टून से 16 हजार 82 बोतल यानी 4382.36 लीटर शराब जब्त की गई थी। रजौन थाने में मामला थानाध्यक्ष बुद्धदेव पासवान के बयान पर ही दर्ज की गई थी। ट्रक पर लदी सभी जब्त शराब को कोर्ट एवं डीएम सुहर्ष भगत के आदेश पर रजौन थाना परिसर में जब्त की गई ट्रक पर रखी गई सभी शराब को सोमवार की शाम थाना परिसर के भूखंड पर बांका उत्पाद मद्य निषेध अधीक्षक अरुण कुमार मिश्रा ने रजौन पुलिस इंस्पेक्टर राजेश कुमार, थानाध्यक्ष बुद्धदेव पासवान की उपस्थिति तथा वीडियोग्राफी एवं फोटोग्राफी के बीच जेसीबी के सहारे गड्ढा करवा कर विनष्टीकरण करवा दिया गया है। इस मौके पर मद्य निषेध उत्पाद विभाग सब इंस्पेक्टर प्रमोद कुमार सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी आदि उपस्थित थे।
रिपोर्ट :केआर राव