रजौन (बांका): खैरा पंचायत अंतर्गत खिड्डी गांव में पैतृक अचल संपत्ति बंटवारे को लेकर कई माह से विवाद चल रहा था। इस मामले में रविवार की सुबह स्वर्गीय डॉक्टर सत्यनारायण प्रसाद सिंह का बड़ा पुत्र मनोरंजन उर्फ शोशो प्रसाद सिंह अपने एकलौता पुत्र मनीष कुमार तथा अपने छोटा भाई बाबूलाल सिंह के पुत्र सुब्रतो उर्फ छोटू के साथ लीज पर दिए गए मिक्सर प्लांट कुछ काम से घूमने गया हुआ था। इसी बीच मनोरंजन सिंह के चचेरा बड़े भाई धनंजय प्रसाद सिंह के पुत्र मितेश कुमार के इशारे पर गांव के ही कुमोद यादव द्वारा लाठी डंडे एवं रॉड से मनोरंजन सिंह का सिर फोड़ दिया गया था। पैतृक भूमि विवाद को गंभीरता से लेते हुए रजौन थानाध्यक्ष बुद्धदेव पासवान ने दोनों पक्षों द्वारा दिए गए आवेदन पर काउंटर केस दर्ज कर लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रथम पक्ष मनोरंजन प्रसाद सिंह के द्वारा दिए गए आवेदन के आधार पर अपने चचेरे भाई धनंजय प्रसाद सिंह के पुत्र मितेश एवं उनके साथी कुमोद यादव,अरविंद यादव,झंटू यादव को आरोपित किया गया है। जबकि दूसरे पक्ष की ओर से धनंजय प्रसाद सिंह द्वारा दिए गए आवेदन के आलोक में अपने चचेरा भाई मनोरंजन सिंह एवं चचेरा भाई के पुत्र मनीष कुमार तथा सुब्रतो को आरोपित किया है। थानाध्यक्ष बुद्धदेव पासवान ने दोनों काउंटर केस का अनुसंधान का दायित्व पीएसआई नागेंद्र राम को सौंपा गया है। मालूम हो मारपीट के मामले में मनोरंजन प्रसाद सिंह को जख्मी अवस्था में भागलपुर रेफर किया गया है। जबकि मनीष एवं सुब्रतो को भी मारपीट के क्रम में जख्म कर दिया था। यहां तक इस मारपीट की घटना में मनोरंजन सिंह का एकलौता पुत्र मनीष के बाया केहुनी एवं सुब्रतो के दायां कान के पास जख्म हो गया। थाना पहुंचने पर जख्म प्रतिवेदन के आधार पर ड्यूटी पर तैनात डॉ. ललन कुमार द्वारा प्राथमिक उपचार किया गया था। प्राथमिक उपचार के बाद मनोरंजन प्रसाद सिंह को सिर पर जख्म रहने की वजह से भागलपुर रेफर कर दिया गया था।
रिपोर्ट:केआर राव