रजौन सीएचसी सहित छह चिन्हित स्थलों पर 600 लोगों को लगाया गया कोरोना टीका

लरजौन, बांका : गुरुवार को रजौन हेड क्वार्टर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहित 6 चिन्हित स्थानों पर कोरोना टीका कैंप लगाया गया। कैंप में निर्धारित लक्ष्य एक हजार के विरुद्ध 600 लोगों को पहला एवं दूसरा टीका लगाया जा सका है। सीएचसी प्रभारी डॉक्टर ब्रजेश कुमार एवं हेल्थ मैनेजर राजेश रंजन ने बताया रजौन में 23 जनवरी 2022 से 27 जनवरी 2022 तक पांच दिवसीय पल्स पोलियो अभियान की तैयारी भी प्रारंभ कर दी गई है। इसके लिए 27 दिसंबर को प्रखंड स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक रखी गई है। पांच दिवसीय पल्स पोलियो अभियान के क्रम में शून्य से  5 वर्ष निर्धारित लक्ष्य 38 हजार 500 बच्चों को पोलियो खुराक पिलाने का लक्ष्य रखा गया है। इसकी सफलता को लेकर 88 टीम, 30 सुपरवाइजर, 5 ट्रांजिट टीम लगाई जा रहे हैं । प्रखंड स्तरीय टास्क फोर्स की 27 दिसंबर को आयोजित बैठक के लिए बीडीओ राजकुमार पंडित, सीडीपीओ सुनीता कुमारी  आदि को सीएचसी की ओर से भेजवा दी गई है

रिपोर्ट :केआर राव 

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post