राज्य निर्वाचन आयोग के जारी आदेश को लेकर नव निर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों को शपथ ग्रहण आज से प्रारंभ, तैयारी पूरी

रजौन, बांका : जिले में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव संपन्न होने के बाद जिला परिषद अध्यक्ष,उपाध्यक्ष, प्रमुख,उप प्रमुख,उप मुखिया,उप सरपंच,वार्ड एवं पंचों को शपथ के साथ-साथ चुनाव प्रक्रिया तेज हो गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार जिला परिषद सदस्य एवं पंचायत समिति सदस्यों का शपथ ग्रहण के साथ साथ जिला परिषद अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं प्रमुख प्रमुख का चुनाव बांका जिला मुख्यालय में कराया जाएगा। प्राप्त जानकारी के अनुसार पंचायत समिति सदस्यों को शपथ दिलाने के साथ-साथ प्रमुख उपप्रमुख का चुनाव कराने के साथ शपथ ग्रहण एसडीओ डॉ. प्रीति कराएंगे। जबकि सभी प्रखंड के नवनिर्वाचित मुखिया सरपंच, वार्ड सदस्य एवं पंचों का शपथ ग्रहण के साथ-साथ उप मुखिया उपसरपंच का चुनाव निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ कराएंगे। प्राप्त जानकारी के अनुसार रजौन प्रखंड के नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों को शपथ दिलाने के साथ-साथ उप मुखिया उपसरपंच का चुनाव 24 से 31 दिसंबर 2021 लगातार छह दिन में तीन-तीन पंचायत के हिसाब से प्रखंड के 18 पंचायत के नवनिर्वाचित मुखिया सरपंच, वार्ड एवं पंचों को शपथ ग्रहण के साथ ही साथ उप मुखिया,उपसरपंच का चुनाव कराने के साथ-साथ शपथ दिलाने के साथ-साथ शपथ ग्रहण एवं चुनाव कार्यक्रम संपन्न हो जाएगा। प्राप्त जानकारी के अनुसार 24 दिसंबर शुक्रवार को को सिंहनान, मझगांय-डरपा, संझा-श्यामपुर तीन पंचायत से प्रारंभ होने जा रहा है।दो दिन 25 एवं 26 को अवकाश रहने की वजह से 27 दिसंबर को राजावर, धायहरना-महगामा, हरचंडी-अमहारा,28 दिसंबर को सकहारा, नवादा -खरौनी, तिलकपुर, 29 दिसंबर को खैरा, रजौन, भवानीपुर-कठौन, 30 दिसंबर को चिलकाबर-असौता, कठचातर-लीलातरी, मोरामा-बनगाँव एवं वर्ष 2021 के अंतिम दिन 31 दिसंबर को धौनी-बामदेव, ओड़हारा तथा परघड़ी-लकड़ा पंचायत के नवनिर्वाचित मुखिया सरपंच वार्ड पंचों का शपथ ग्रहण के साथ ही साथ उप मुखिया उपसरपंच का चुनाव कार्य संपन्न हो जाएगा। बीडीओ राजकुमार पंडित ने बताया कि प्रपत्र 24 के तहत नवनिर्वाचित मुखिया सरपंच वार्ड एवं पंचों को सूचना नोटिस का तमिला विधिवत विकास मित्र के माध्यम से करा दी गई है। प्रखंड मुख्यालय आईटी भवन के निचले प्रसाल परिसर में मुखिया सरपंच, वार्ड पंच को शपथ ग्रहण से लेकर उप मुखिया उपसरपंच का चुनाव कार्य संपन्न कराया जाएगा। जिसकी सारी तैयारी पूरी कर ली गई है।

रिपोर्ट: केआर राव 

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post