बायोमैट्रिक सिस्टम से जीवन प्रमाणीकरण करवाने के लिए आरटीपीएस काउंटर पर लग रही पेंशनरों की भीड़

लरजौन, बांका: सामाजिक सुरक्षा निदेशक द्वारा 13 दिसंबर 2021को जारी किए गए आदेश के आलोक में बांका डीएम सुहर्ष भगत ने जिले के सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी को 16 दिसंबर 2021 पत्र जारी करते हुए सामाजिक सुरक्षा पेंशनरों के लाभुकों को जीवन प्रमाणीकरण 31 दिसंबर 2021 तक हर हाल में बायोमेट्रिक सिस्टम के माध्यम से भौतिक सत्यापन कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) पर करवा लेने का आदेश जारी किया गया है। जारी आदेश में डीएम ने बीडीओ को इसका स्वयं अनुश्रवण करते हुए सामाजिक सुरक्षा के सभी पेंशनरों का जीवन प्रमाणीकरण कार्य 31 दिसंबर तक संपन्न करा लेने के लिए कहा है। सामाजिक सुरक्षा पेंशन लाभार्थियों का जीवन प्रमाणीकरण भौतिक सत्यापन के क्रम में पंचायत सचिवों को भौतिक सत्यापन पंजी में संधारित करते हुए सामाजिक सुरक्षा पेंशन लाभार्थियों का नाम, स्वीकृति आदेश संख्या, आईडी संख्या, आधार कार्ड, सहमति पत्र, ईपिक संख्या, बैंक खाता संख्या,आईएफएससी कोड, फोटो आदि को भौतिक सत्यापन कर विहित प्रपत्र में रिपोर्ट देने के लिए कहा है। डीएम ने जारी आदेश पत्र में कहा है कि सामाजिक सुरक्षा लाभार्थियों द्वारा 31 दिसंबर तक जीवन प्रमाणीकरण प्रखंड मुख्यालय या पंचायत स्तर पर कॉमन सर्विस सेंटर मैं बायोमेट्रिक प्रणाली से भौतिक सत्यापन नहीं कराने की स्थिति में लाभार्थियों का सामाजिक सुरक्षा पेंशन नियमित भुगतान प्रभावित होकर वंचित हो सकता है। इस स्थिति में  डीएम ने बीडीओ को 31 दिसंबर 2021 तक सामाजिक सुरक्षा पेंशन लाभार्थियों का जीवन प्रमाणीकरण प्रखंड मुख्यालय या कॉमन सर्विस सेंटर पर बायोमेट्रिक प्रणाली से पंचायत वार रोस्टर के मुताबिक सतत अनुश्रवण करते हुए कार्य संपन्न करा लेने के लिए कहा गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार 23 दिसंबर तक सरवर सहित अन्य प्रॉब्लम के चलते मात्र सौ पेंशन धारी लाभुकों का रजौन आरटीपीएस पत्रों के माध्यम से ही संपन्न हो सका है। गुरुवार को स्वयं बीडीओ राजकुमार पंडित ने आरटीपीएस काउंटर पर सामाजिक सुरक्षा पेंशनरों का ऑनलाइन जीवन प्रमाणीकरण कर रहे नीतीश कुमार एवं अविनाश कुमार को त्वरित गति से ऑनलाइन जीवन प्रमाणीकरण बायोमैट्रिक सिस्टम से कराने के लिए कहा है। सरवर प्रॉब्लम के चलते बायोमैट्रिक सिस्टम से ऑनलाइन जीवन प्रमाणीकरण कराने में आरटीपीएस सहायकों को परेशानी से गुजरना पड़ रहा है।वहीं सामाजिक सुरक्षा पेंशनरों का जीवन प्रमाणीकरण कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) पर सरवर का घर प्रॉब्लम की वजह से नहीं हो पा रहा है। इस कारण प्रखंड मुख्यालय आईटी भवन परिसर के आरटीपीएस काउंटर पर ज्यों -ज्यों 31 दिसंबर की तिथि नजदीक आ रही है त्यों-त्यों  सामाजिक सुरक्षा पेंशनरों का जीवन प्रमाणीकरण कराने के लिए भीड़ बढ़ती जा रही है। यही कारण है अब तक मात्र सौ ही पेंशनरों का जीवन प्रमाणीकरण बायोमैट्रिक सिस्टम से हो सका है।

रिपोर्ट: केआर राव 

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post