शंभुगज में शिवशक्ति रूद्र महायज्ञ को लेकर भव्य  कलश शोभायात्रा 

 बांका:शंभुगज  प्रखंड क्षेत्र में  शिवशक्ति क्रांतिकारी सेवा समिति के बैनर तले क्षेत्र के पहाड़ी तेलगामा गांव में शिवशक्ति रूद्र महायज्ञ का शुभारंभ हो गया।  गुरूवार को सिद्धपीठ तिलडीहा दुर्गामंदिर से भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई  जिसमें तेलगामा,गुलनीकुशाहा सहित अन्य क्षेत्र के  सात सौ से भी अधिक महिला एवं कुमारी कन्याओं ने भाग लिया।  इसके पहले कथा स्थल से सभी महिला व कन्याएं छह किलोमीटर पैदल पांव चलते हुए तिलडीहा मंदिर पहुंचे वहीं मंदिर परिसर के चंद्रकूप से विधि - विधान के साथ जल भरने का काम किया वहां से सभी श्रद्धालूओं ने माथे पर कलश लेकर हर-हर महादेव का उदघोष करते हुए गोगाचक बोलबम के रास्ते छत्रहार , अठमनियां ,खजूरीडीह होते हुए कथास्थल पहुंचे। इस दौरान कलशयात्रा के आगे बैंड और डीजे की धून और अश्वों का टाप आकर्षण का केंद्र रहा।  वहीं बाल कलाकारों के शिव -पार्वती की झांकी यात्रा में एक अलग शोभा बढ़ा रही थी । हर-हर महादेव ,राधे-कृष्ण का गगनभेदी उदघोष से माहौल भक्तिमय बन गया।  कथास्थल पर क्रांतिकारी नागा बाबा द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ कलश स्थापित करने का काम किया। वहीं नागा बाबा ने बताया कि तेलगामा में 94 वां शिवशक्ति रूद्र महायज्ञ हो रहा है।

कार्यक्रम की सफलता में कार्यकर्ता राजीव सिंह, दिगंबर सिंह ,संजीत सिंह विशाल सिंह ,शुभम सिंह, बाबू साहब साजन आभिनास कृष्णा ,ऋषिकेश सिंह ,एवं गुलनी-कुशाहा पंचायत के सभी लोग सक्रिय थे.

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post