कटोरिया (बांक)- कटोरिया बाजार के सुईया रोड में बाइक से गिरकर एक युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। साथ ही उसी बाइक के धक्के से एक वृद्ध भी जख्मी हो गया। जख्मी में वृद्ध सुईया थाना क्षेत्र के सरकंडा गांव निवासी समीम अंसारी (६५ वर्ष) पिता लखु अंसारी एवं बाइक सवार युवक साहेबगंज निवासी नीतीश कुमार पिता उमेश यादव शामिल है। जानकारी के अनुसार उक्त वृद्ध बाजार में ऑटो से उतरकर सड़क पार कर रहा था। इसी दौरान साहेबगंज से देवघर जा रहे बाइक सवार युवक ने धक्का मार दिया। जख्मी दोनों को इलाज के लिए कटोरिया रेफरल अस्पताल पहुंचाया गया। जहां चिकित्सक कृपा सिंधु द्वारा प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए दोनों को देवघर रेफर कर दिया गया। फिलहाल दोनों का इलाज देवघर के अस्पताल में चल रहा है।