सीडीपीओ ने आंगनबाड़ी केंद्र का किया निरीक्षण

 कटोरिया (बांका)  प्रखंड क्षेत्र के भेल्वा गांव स्थित आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 71 एवं आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 174 का निरीक्षण गुरुवार को सीडीपीओ वंदना कुमारी द्वारा किया गया. इस दौरान दोनों केंद्र को निजी घर में चलाते हुए पाया गया. साथ ही पंजी अप टू डेट में भी लापरवाही पाई गई. जिसको लेकर सीडीपीओ द्वारा कार्रवाई करते हुए केंद्र संख्या  71 की सेविका शशिबाला देवी व सहायिका अनीता देवी एवं केंद्र संख्या 174 की सेविका सेहरा बानो व सहायिका सफाना खातून के मानदेय से एक- एक हजार रुपए का दंड लगाया गया। जबकि पर्यवेक्षिका सावित्री कुमारी से स्पष्टीकरण मांगा गया।


कटोरिया से अरविंद प्रसाद सिंह का रिपोर्ट

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post