शंभुगंज ( बांका ) : क्षेत्र के करंजा गांव के शिव मंदिर परिसर में एक शराबी को शराब पीकर उधम मचाना इस तरह मंहगा पड़ा कि जेल तक की हवा खानी पड़ गई दरअसल शनिवार की शाम बंधूडीह गांव के शेखर यादव नशे में धूत होकर करंजा शिवमंदिर परिसर में उत्पात मचा रहा था यह देख किसी ग्रामीणों ने इसकी सूचना थाना को दे दी सूचना पर थानाध्यक्ष पंकज कुमार रावत पुलिस बल के साथ पहुंचे ,और शराबी शेखर यादव को हिरासत में ले लिया थानाध्यक्ष ने बताया कि बांका जेल भेजा गया.