बांका: मार्च माह में भैरोगंज बाजार के बगल से भाग एक प्रेमी प्रेमिका दिसम्बर माह में पति पत्नी बन कर अपने घर लौट आयी। जब परिवार वालो ने दोनों को घर मे प्रवेश करने से रोका तो पुलिस को हस्तक्षेप करनी पड़ी और दोनों परिवार को समझाबुझाकर कर दोनों को अपनी मर्जी से शादी करने औऱ बालिग होने की बात बताकर घर मे प्रवेश कराया गया।प्रेमी रोहित कुमार ने बताया कि चांदनी कुमारी से उसका काफी दिनों प्रेम था और दोनों शादी करना चाहते थे। लेकिन दोनों के परिवार वाले जाति की आड़ लेकर शादी के लिए तैयार नही हो रहा था।लाचार होकर हम दोनों ने नों माह पूर्व घर से भागने का निर्णय लिया औऱ शिव मंदिर मे विवाह कर गांव से बाहर चला गया।और अब हम दोनों जीवन भर साथ रहने के लिए अपने घर आ गए है। फिर भी परिवार के लोग इस शादी को मानने के लिए तैयार नही है।जबकि अब हम दोनों ने कोर्ट मैरिज भी कर लिया है।समाज मे जाति के नाम पर अभी भी शादी विवाह रोका जाता है।हम दोनों इसके विरोधी है। पत्नी बनी प्रेमिका चांदनी ने भी बताया कि हम दोनों एक दूसरे से काफी खुश है।और जीवन भर एक दूसरे का साथ रहने का वचन भी दिया है। इस विवाह की चर्चा आसपास के गांव में चल रही है।और दोनों को पति पत्नी के रूप में देखने के लिए भी आसपास के ग्रामीण दिनों को आशीष भी देने में कमी नही कर रहे है।
एक प्रेमी प्रेमिका ने घर से 9 माह पूर्व भाग कर रचाया अंतरजातीय विवाह, पुलिस ने घर मे प्रवेश दिलाया।
byआमोद कुमार दुबे
-
0