अपराधियो ने बांका में बैंक से लुटे 18 लाख 41 हजार

 बांकाः बांका जिले में एक बार फिर बैंक लूट की घटना को अंजाम दिया गया है। जिले के शंभूगंज  इलाके के भागलपुर सेंट्रल कॉपरेटिव बैंक में डकैती  की गई है. बदमाशों ने बैंक से 18 लाख से अधिक की राशि लूट की है। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और अपराधियों की तलाश में जुटी है।बताया जाता है कि नकाबपोश अपराधियों ने बैंक में घुसकर हथियार के बल पर लूटपाट की।अपराधी 6 की संख्या में थे जो कार पर सवार होकर आए थे।कुल 18 लाख 41 हजार रुपये लूटे गये हैं. लूट के दौरान बैंककर्मियों से बदमाशों की हाथापाई भी हुई। जिसमें एक कर्मी  रोकड़पाल जितेंद्र कुमार द्वारा लूट का विरोध करने पर उसे मार कर घायल होने जानकारी मिली है। घटना को अंदाम देकर लुटेरे उसी कार पर सवार होकर फरार हो गए।उधर मौके पर पहुंची पुलिस बेैंक में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है।अपराधियों की पहचान में जुटी पुलिस का कहना है कि जल्द ही लुटेरों को पकड़ लिया जाएगा. पूरे मामले की जांच चल रही है।




Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post