बांका जिला के जदयू खेमे से सुनील कुमार सिंह एक बार फिर जिला परिषद अध्यक्ष बनने में सफल रहे। 

 बांका:जदयू पंचायती राज प्रकोष्‍ठ के प्रदेश अध्‍यक्ष सुनील कुमार सिंह फ‍िर से बांका के जिला परिषद अध्‍यक्ष पद पर निर्वाचित हुए हैं। उन्‍होंने फुल्लीडुमर से जिला परिषद सदस्य राजेंद्र यादव को  पांच मतों से पराजित किया।इस बार अध्‍यक्ष पद के लिए दो प्रत्‍याशी मैदान में थे। मतदान में सभी 25 सदस्‍यों ने भाग लिया। इसमें से 15 मत सुनील कुमार सिंह को मिले, जबकि राजेंद्र को 10 मत प्राप्त हुए। इस तरह से पांच मतों से सुनील कुमार सिंह जिला परिषद अध्यक्ष का चुनाव जीत लिया। वहीं, उपाध्यक्ष पद का चुनाव अभी नहीं हो सका है। उपाध्‍यक्ष पद पर बाराहाट प्रखंड के जिला पार्षद नीलम सिंह और धोरैया के जिला परिषद सदस्य रफीक आलम के बीच मुकाबला होगा। दोनों ने नामांकन पत्र भर लिया है। 

  बर्ष 2016 में सुनील निर्विरोध जिला परिषद के अध्‍यक्ष चुने गए थे। जबकि उपाध्‍यक्ष पद के लिए मतदान हुआ था। जिसमें दो मतों से अर्चना सिंह निर्वाचित हुई थीं। उन्‍होंने बाराहाट क्षेत्र से पार्षद रहे विजय कुमार सिंह को हराया था। इस बार अर्चना चुनाव मैदान में नहीं थी। जबकि विजय कुमार सिंह को हराकर नीलम सिंह वहां से पार्षद बनी हैं।  


Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post