कृषि प्रक्षेत्र उपरामा में डीएम ने हार्वेस्टर एवं स्ट्रॉबेलर मशीन द्वारा धान कटाई से लेकर पराली प्रबंधन का लिया जायजा

 रजौन (बांका): सोमवार को डीएम सुहर्ष भगत ने कृषि प्रक्षेत्र उपरामा पहुंच कर प्रगतिशील किसान सुभाष चौधरी, सिंटू सिंह, रुपेश चौधरी, ओम प्रकाश चौधरी, उमाशंकर चौधरी, निरंजन चौधरी, अंजनी कुमार चौधरी सहित अन्य किसानों के खेत में हार्वेस्टर द्वारा धान कटाई एवं स्ट्रॉबेलर मशीन द्वारा पराली प्रबंधन की विस्तृत जानकारी खेतों पर पहुंचकर किया। इस मौके पर डीएम स्वयं हार्वेस्टर द्वारा धान फसल कटाई एवं खेत में पड़े फसल अवशेष पराली को स्ट्रॉबेलर मशीन द्वारा बेहतरीन तकनीकी के माध्यम से पराली प्रबंधन से रूबरू हुए। इस मौके पर डीएम को कृषि प्रक्षेत्र के प्रगतिशील किसानों ने जानकारी देते हुए बताया कि बड़ा हार्वेस्टर द्वारा प्रति घंटे में तीन से चार बीघा धान के फसल को तैयारी करता है। इसके एवज में हार्वेस्टर ऑनर 1400 रुपए प्रति बीघा एवं छोटा हार्वेस्टर सरकारी रेट के अनुसार 1600 रुपए के हिसाब से दिया जाता है। इस मौके पर बांका कृषि वैज्ञानिक प्रधान डॉक्टर मुनेश्वर प्रसाद, डॉ. धर्मेंद्र कुमार, मृदा वैज्ञानिक डॉ. संजय कुमार मंडल ने डीएम को बताया कि हार्वेस्टर चलाने की तकनीकी ट्रेनिंग देने के उपरांत अपने ही प्रखंड के उपरामा ग्राम निवासी निकेश कुमार बेहतरीन तरीके से हार्वेस्टर से धान कटाई करने में निपुणता हासिल कर लिया है। इसके लिए डीएम ने स्थानीय हार्वेस्टर चालक निकेश से बहुत तरक्की जानकारी लिए। इसके पूर्व डीएम ने मुख्य सड़क मार्ग स्थित धौनी होटल एवं कतरिया नदी पुल जख बाबा के बीच मुख्य सड़क से पश्चिम दिशा में अवस्थित प्रगतिशील किसान संतोष कुमार चौधरी का धौनी मौजा के खाता 44, खसरा 45 रखवा 0.16 डिसमिल (50 वर्ग मीटर) खेत में लगे संभा धान के फसल का क्रॉप कटिंग करवाया। क्रॉप कटिंग के बाद धान का पैदावार 20 किलो 100 ग्राम हुआ। डीएम को प्रखंड कृषि पदाधिकारी राजेश कुमार, प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी अनुपम कुमार सिंह ने बताया क्रॉप कटिंग के माध्यम से तैयार किए गए धान में अभी काफी नमी है। इस मौके पर भूमि संरक्षण उप निदेशक रंजन कुमार शर्मा, जिला मत्स्य पदाधिकारी सह रजौन प्रभारी संजय कुमार किस्कू, जिला गव्य विकास पदाधिकारी अजीत कुमार, बीडीओ राजकुमार पंडित, सीओ मु. मोइनुद्दीन, प्रखंड कृषि कोऑर्डिनेटर मनजीत सिंह पटेल, राजस्व कर्मचारी अरविंद कुमार, किसान सलाहकार अस्ताचल,किसान संतोष कुमार चौधरी, पंचायत के नवनिर्वाचित मुखिया पति टिंकू सिंह सहित कृषि विज्ञान केंद्र बांका से लेकर कृषि विभाग के सभी कनीय एवं वरीय अधिकारी उपस्थित थे। डीएम ने कृषि प्रक्षेत्र उपरामा से लेकर धौनी धान क्रॉप कटिंग का घण्टों रूबरू होते हुए किसानों से कृषि बीज, खाद, सिंचाई आदि के बारे में भी जानकारियों से अवगत हुए। डीएम ने बेहतरीन तरीके से आय के स्रोतों को दोगुनी क्षमता बढ़ाने के लिए हर तरह का सहयोग करने का आश्वासन दिया। इस मौके पर काफी संख्या में किसान आदि उपस्थित थे। डीएम की आने की सूचना पर धान क्रॉप कटिंग स्थल से लेकर कृषि प्रक्षेत्र उपरामा में कई गांव के किसान काफी संख्या में पहुंचे हुए थे।
रिपोर्ट: केआर राव 

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post