रजौन (बांका):रजौन प्रखंड के ई-किसान भवन में सोमवार को मधुमक्खी पालन करने वाले इच्छुक किसानों के लिए तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ आत्मा अध्यक्ष नरोत्तम मिश्रा की अध्यक्षता में किया गया। प्रशिक्षण के दौरान संजय कुमार चौधरी ने मधुमक्खी पालन के सभी तकनीकी पहलु को बताया। इसके साथ ही शहद उत्पादन हो जाने के बाद बिक्री की समस्या के निदान के लिए रिपुसूदन सिंह द्वारा उत्पादक समूह बनाकर सभी किसानों को जोड़कर बड़ी मात्रा में शहद को बिहार के बाहर पिछले वर्ष की भांति इस बार भी बिहार के बाहर भेजा जाएगा। इस दौरान आत्मा के प्रखंड तकनीकि प्रबंधक राजीव सिह, सहायक तकनीकि प्रबंधक रंजन कुमार, उद्यान पदाधिकारी सूरज कुमार ने योजनाओं की जानकारी दी। इसके साथ ही उपरामा में मुर्गी पालन पर सहायक तकनीकि प्रबंधक आदित्य श्री पाठशाला का आयोजन किया एवं मुर्गी पालन एवं अंडे से चूजा उत्पादन के तकनीकि पहलू को भी बताया। इस प्रशिक्षण शिविर में मुख्य तौर पर आर्मी से रिटायर्ड सच्चिदानंद मंडल ने मधुमक्खी पालन के प्रति रुचि रखते हुए प्रशिक्षण प्राप्त करने में रुचि दिखाई और देश सेवा को दिल से करते हुए अब किसान के रूप में किसानों की सेवा के लिए आगे आए हैं। इस क्रम में शोभा रंजना मंडल, आशीष कुमार संजीव सुमन, शिवम सिंह, संतोष कुमार, नवल किशोर मंडल आदि किसान मुख्यरूप से शामिल हुए।
रिपोर्ट :केआर राव