रजौन (बांका): संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर को 65वीं पुण्यतिथि के अवसर पर जदयू एवं पंचायत के मुखिया ने प्रखंड मुख्यालय स्थित आदमकद प्रतिमा स्थल पहुंच कर श्रद्धा सुमन एवं कैंडल जलाकर याद किए। प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रखंड मुख्यालय स्थित बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के प्रतिमा स्थल पर श्रद्धा सुमन अर्पित करने वालों में सीओ मु. मोइनुद्दीन, रजौन पंचायत की नवनिर्वाचित मुखिया रंजना देवी, मुखिया पति शिक्षक फुलेश्वर हरिजन, धोरैया जदयू विधानसभा मीडिया प्रभारी अंजनी कुमार चौधरी, जदयू अनुसूचित जाति नेता प्रमोद कुमार सुमन, मुखिया प्रवीण कुमार सिंह, प्रवीण क्रांति, प्रिंस कुमार, रोशन कुमार, अचल उर्फ बब्बू, दिनेश सिंह, शम्भू सिंह, प्रियेष कुमार, गंगा दास, राजद नेता संजय यादव, रामविलास पासवान आदि ने श्रद्धासुमन अर्पित किए। दूसरा डॉक्टर बाबा साहब भीमराव अंबेडकर का पुण्यतिथि पर जदयू प्रखंड कार्यालय में प्रखंड जदयू अध्यक्ष राघवेंद्र सिंह की अध्यक्षता में श्रद्धा सुमन अर्पण एवं कैंडल जलाकर भावभीनी सच्ची श्रद्धांजलि दिए। इस मौके पर अमरपुर दक्षिणी नवनिर्वाचित जिला परिषद सदस्या सुजाता वैद्य, सकहारा उत्तरी नवनिर्वाचित पंचायत समिति सदस्य दिलीप दास, अनुसूचित जाति नेता राधे दास, शंकर दास, जदयू अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ नेता मोहम्मद मुजफ्फर को अंग वस्त्र भेंट कर वयोवृद्ध समाजवादी नेता सत्यनारायण सिंह, जदयू राज्य परिषद सदस्य सह जदयू कहलगांव विधानसभा प्रभारी मनोज सिंह, प्रमोद कुमार सुमन, भवानीपुर-कठौन दूसरी बार जीत कर आए नवनिर्वाचित मुखिया मनोज दास, धोरैया जदयू विधानसभा मीडिया प्रभारी अंजनी कुमार चौधरी ने सम्मानित किया है। इस मौके पर रजौन दक्षिणी नवनिर्वाचित जिला परिषद सदस्य मुकेश कुमार सिंह, मुखिया प्रवीण कुमार सिंह, अजीत कुमार राव ,जदयू युवा नेता कुमोद कुमार, विपिन साह, अचल उर्फ बब्बू सहित काफी संख्या में जदयू के समर्पित सदस्य आदि उपस्थित थे। इस मौके पर जदयू प्रखंड अध्यक्ष राघवेंद्र सिंह ने जदयू कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर संविधान निर्माता थे। आज देश उन्हीं के बनाए गए संविधान पर चल रहा है। उन महान विभूति को याद करते हुए हर लोगों को अपने लक्ष्य की ओर बढ़ना चाहिए।
रिपोर्ट: केआर राव