शराबबंदी को लेकर थाने में लगा चौकीदारों का परेड

रजौन (बांका): मुख्यमंत्री के कड़े तेवर और फरमान को देखते हुए नशा मुक्ति को जड़ से मिटाने के लिए पुलिस भी काफी सक्रिय दिख रहा है। इसको लेकर रजौन थाना परिसर में रविवार को चौकीदारी परेड करवाया गया। इस मौके पर एंटी लिकर टास्क फोर्स पुलिस इंस्पेक्टर अजीत कुमार सिंह, रजौन पुलिस इंस्पेक्टर राजेश कुमार, थानाध्यक्ष बुद्धदेव पासवान ने सभी चौकीदारों से गांव टोले में शराब तस्करी सहित अन्य मामले में शामिल व्यक्तियों का नाम एवं ठिकाना आदि की जानकारी ली। एंटी लिकर टास्क फोर्स प्रभारी सह पुलिस इंस्पेक्टर अजीत कुमार सिंह ने उपस्थित चौकीदारी परेड में सभी चौकीदारों को स्पष्ट हिदायत जारी करते हुए कहा है, जिस भी चौकीदार के सर्किल क्षेत्र से शराब बरामदगी या अन्य मामले आने पर वैसे चौकीदारों को चिन्हित करते हुए कार्रवाई की जाएगी। चौकीदारी परेड को पुलिस इंस्पेक्टर राजेश कुमार थानाध्यक्ष बुद्धदेव पासवान, एंटी लिकर टास्क फोर्स के सहायक अवर निरीक्षक उपेंद्र कुमार आदि ने भी चौकीदारों को शराब कानून को धरातल पर हर हालत में दिखाने के लिए कहा गया है। कई चौकीदारों ने अपने अपने सर्किल क्षेत्र में शराब बिक्री, तस्करी आदि के बारे में भी जानकारी दी। एंटी लिकर टास्क फोर्स पुलिस इंस्पेक्टर अजीत कुमार सिंह ने चौकीदारों को स्पष्ट तौर पर बता दिया है ताड़ी पीना भी सरकार द्वारा वर्जित कर दिया गया है। ताड़ी पीने वाले पर भी शराब के तरह जेल भेजा जाएगा। इस मौके पर थाना क्षेत्र के दफादार  मनमोहन झा, चौकीदार धनंजय पासवान, राकेश कुमार, चूड़ामन पासवान, कुंदन कुमार पासवान, देवनारायण पासवान, बिंदेश्वरी पासवान, रामरति पासवान, अरविंद पासवान, भागीरथ पासवान, अजय पासवान, पिंटू पासवान, मुकेश पासवान, विजय पासवान, गौरी पासवान, लाल मोहन पासवान, सरयुग पासवान सहित सभी चौकीदार उपस्थित थे। थाना क्षेत्र के सभी चौकीदारों ने 1 जनवरी 1990 से एसीपी का लाभ नहीं मिलने की भी शिकायत की। चौकीदारों ने बताया प्रत्येक 10 वर्ष पर एसीपी का लाभ चौकीदारों को मिलने का प्रावधान है। तीन एसीपी लाभ के स्थान पर 1 जनवरी 1990 के बाद एक भी चौकीदारों को एसीपी का लाभ नहीं मिल पाया है। कई चौकीदार एवं दफादार सेवानिवृत्त होकर स्वर्ग सिधार चुका है। चौकीदारों ने बताया एसीपी के लाभ सहित अन्य मांगों को लेकर विधानसभा एवं मुख्यमंत्री का घेराव 19 दिसंबर से 21 दिसंबर तक है। इसके लिए अपनी मांगों को लेकर बढ़ चढ़कर चौकीदार पटना 19 दिसंबर को जा रहे हैं। एसीपी का लाभ तीन दशक से अधिक बीतने के बाद भी चौकीदारों को नहीं मिलने की स्थिति में चौकीदारों में सरकार से लेकर विभाग के प्रति काफी नाराजगी देखी जा रही थी।

रिपोर्ट:केआर राव 

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post