रजौन (बांका):रजौन प्रखंड में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। सिर्फ इस को निखारने की जरूरत है। प्राप्त जानकारी के अनुसार 4 दिसंबर शनिवार को बांका जिला मुख्यालय से 10 शिक्षक स्टेट टीचर रिसोर्स रिपोजिटरी के लिए चयनित किए गए हैं। ये सभी शिक्षक रजौन प्रखंड के विद्यालयों में पदस्थापित है। प्राप्त जानकारी के अनुसार एसटीआरआर के लिए चयनित किए जाने वाले शिक्षकों में से आदर्श मध्य विद्यालय धौनी प्रधानाध्यापक सह रजौन शिक्षा डीडीओ प्रदीप कुमार, निवर्तमान नवादा एवं कोतवाली सीआरसीसी सह प्रोन्नत मध्य विद्यालय बलथारा सहायक शिक्षक आनंद कुमार, प्राथमिक विद्यालय खरौनी आदित्य कुमार एवं प्रोन्नत बालिका मध्य विद्यालय ओड़हारा के सहायक शिक्षिका प्रणिता कुमारी स्टेट टीचर रिसोर्स रिपोजिटरी (एसटीआरआर) के लिए चयनित किए गए हैं। यह चयन 4 दिसंबर शनिवार को डीएम सुहर्ष भगत द्वारा नामित डाइट के प्रोफेसर डॉक्टर कुमारी विनीता एवं समग्र शिक्षा सह सर्व शिक्षा अभियान डीपीओ निशीथ प्रणीत सिंह आदि के द्वारा जिले भर के 10 प्रतिभावान शिक्षक एसटीआरआर के लिए चयनित किए गए हैं। यह चयनित प्रखंड के 4 सहित पूरे जिले के सभी 10 शिक्षकों को राज्य स्तरीय कार्यशाला के माध्यम से नवाचार के तहत प्रशिक्षित किया जाएगा। प्रशिक्षण के क्रम में सभी 10 शिक्षकों का प्रतियोगिता प्रशिक्षण में सफलता पाने की स्थिति में केंद्रीय नई शिक्षा नीति के तहत एनटीआरआर के लिए भेजा जाएगा। प्रखंड के चयनित सभी चारों शिक्षकों का शिक्षक संघ ने उज्जवल भविष्य की मंगल कामना करते हुए बधाइयां दी है। बधाई देने वाले में से अंचल प्राथमिक शिक्षक संघ प्रखंड सचिव भारतेंदु, राजीव कुमार, राजीव रंजन, वरुण कुमार सिंह, बीपीएनपीएसएस मूल जिला अध्यक्ष संजय कुमार, जिला सचिव राम विलास सिंह, श्यामसुंदर ठाकुर, सुभाष चंद्र सिंहा, टीईटी शिक्षक संघ नेता भवानी शंकर, प्रदीप कुमार सिंह आदि का नाम शामिल है।
रिपोर्ट केआर राव