धान खरीद के लिए जागरूकता रथ को हरी झंडी 

 बांका:जिला सहकारिता पदाधिकारी संगीता झा के नेतृत्व में रविवार को आई टी भवन सभागार में कृषि विभाग सहित सभी पैक्स अध्यक्ष और व्यापार मंडल अध्यक्ष की एक सम्पन्न हुई। जिसमें जिला सहकारिता पदाधिकारी संगीता झा,बीडीओ राकेश कुमार,बीसीओ राजीब कुमार रंजन ने उपस्थित पैक्स अध्यक्ष औऱ व्यापार मंडल अध्यक्ष को जानकारी देते हुए बताया कि प्रखंड के प्रत्येक गांव से कम से कम 200 किसानों का धान खरीद के लिए निबंधन होना अनिवार्य है।इस निर्धारित संख्या से जितना अधिक हो सके निबंधन कराना है।यह निबंधन किसान 15 दिसम्बर तक करा सकता है।औऱ जिस किसान का निबंधन होगा वही धान बेचने का अधिकारी होगा, पैक्स औऱ व्यापार मंडल भी निबंधित किसानों से ही धान खरीद सकेंगे। धान खरीद होने के सिर्फ 48 घंटे के अंदर किसानों को उसके खाता के माध्यम से भुगतान कर दिया जाएगा। इस संबंध में अगर किसी भी किसान को किसी प्रकार की शिकायत है तो वह विभाग को इसकी जानकारी दें इस बैठक के बाद सभी पदाधिकारी बिरनिया पंचायत पंचायत पैक्स गोदाम तक गए जहां से किसान जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर सहकारिता पदाधिकारी और बीडीओ ने रवाना किया। जिसके द्वारा गांव गव में जाकर किसानों को जागरूक किया जाएगा। जिससे वह किसी दलाल या बिचौलिए के चक्कर में नहीं पड कर खुद अपनी धान की बिक्री कर सकें। और उन्हें समुचित सरकारी लाभ मिल सके। किसानों को इस जागरूकता रथ  के माध्यम से अपना निबंधन कराने, और धान बिक्री केंद्र के बारे में भी विस्तृत जानकारी दी जाएगी। जिला सहकारिता पदाधिकारी संगीता झा ने बताया कि यस बांका जिले का पहला अनूठा कार्यक्रम है, जिसमें धान खरीद के लिए जागरूकता रथ को रवाना किया गया है। अब इसका अनुशरण पूरे बिहार में किया जाएगा।


Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post