शंभूगंज(बांका) : थाना क्षेत्र में चोरी,लूट,डकैती की घटना लगातार बढ़ रही है इस क्रम में शुक्रवार की रात झखरा गांव के सेवानिवृत जेल पुलिस के दरबाजे पर खड़ी बाइक पर हाथ साफ कर लिया पीड़ित नीरज झा ने अज्ञात के खिलाफ शिकायत दर्ज करायी है पीड़ित नीरज कुमार के पिता अजीत झा ने बताया कि वह बांका जेल पुलिस में पिछले कई वर्षों से थे एक वर्ष पहले रिटायर्ड हुआ,और गांव में रहकर खेती किसानी करने लगे बताया कि रोज की तरह पुत्र नीरज कुमार हीरो पैशन प्रो जेएच 17 ए 0175 नंवर की गाड़ी दरबाजे पर खड़ी कर घर में सोने चले गए सुबह जब शौच के लिए जगे तो दरबाजे पर गाड़ी खड़ी न देख दंग रह गए गांव सहित आस-पास के कई जगहों पर खोजबीन की,लेकिन कोई पता नहीं चला अंत में शिकायत करने थाना पहुंच गए एक माह के अंदर चोरी,डकैती की कई घटनाएं हुई इसके पहले दो दिसंबर को असरगंज मुख्य सड़क पर पैक्स गोदाम के समीप खड़ी कुर्माडीह के किसान राजाराम सिंह की बाइक की चोरी हुई किसान बाइक खड़ी कर गेंहू बोआई करने बहियार चले गए इधर चोरों ने बाइक चुरा लिया वहीं चार दिसंबर को बाजार के दी भागलपुर सेंट्रल कापरेटिव बैंक में 18.41 लाख की डकैती हुई थी इसके अलावे अन्य कई घटनाएं हुई , लेकिन आज तक एक भी घटना का पटाक्षेप नहीं हो सका थानाध्यक्ष पंकज कुमार रावत ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है जल्द ही घटना का खुलासा होगा.
Tags
बांका