रजौन बांका : धोरैया के राजद विधायक भूदेव चौधरी ने शनिवार देर शाम सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र रजौन का औचक निरीक्षण किया।इस दौरान उन्होंने अस्पताल की व्यवस्था पर असंतोष प्रकट किया।उन्होंने ओपीडी, ऑपरेशन थिएटर,प्रसव कक्ष,रोगी कक्ष सहित अस्पताल के तमाम व्यवस्था के बारे में विशेष रुप से जानकारी लिया।इस दौरान अस्पताल के ऐंबुलेंस को देखकर रोष प्रकट किया उन्होंने कहा कि हमारी पूरी कोशिश है कि जल्द से जल्द अस्पताल को नया ऐंबुलेंस मिल सके।अस्पताल मे चहारदीवारी नहीं होने पर भी उन्होंने कहा कि विभाग से बात की जाएगी।उन्होंने उपस्थित चिकित्सा पदाधिकारी से अस्पताल को साफ सुथरा रखने को कहा साथ ही साथ तत्काल प्रतिदिन शाम और रात में अस्पताल मे मरीजों और उनके परिजनों के लिए अलाव की व्यवस्था करने हेतु निर्देशित किया।उन्होंने मरीजों की पंजी दवाई कांउटर का भी निरीक्षण किया। विधायक श्री चौधरी ने मौके पर ही स्वास्थ्य मंत्री से दूरभाष पर बात कर अस्पताल की व्यवस्थाओं से उन्हें अवगत कराया। निरीक्षण के क्रम में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. ब्रजेश कुमार, राजद प्रखंड अध्यक्ष बबलू सिंह,संजय यादव,नयन सिंह नटवर,सुमित कुमार,नरेश कुमार, उमाशंकर कुशवाहा आदि मौजूद थे।
रिपोर्ट:केआर राव