रजौन,बांका : बिजली चोरी के बारे में बराबर गुप्त सूचना मिलने को लेकर शुक्रवार को छापेमारी दल का गठन किया गया। छापेमारी गठित दल में एसटीएफ भागलपुर विद्युत कार्यपालक अभियंता राजीव कुमार,रजौन विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल सहायक अभियंता जितेंद्र कुमार, एसटीएफ सहायक अभियंता वरुण कुमार, बांका असैनिक सहायक अभियंता कुणाल कुमार,कनीय अभियंता राजीव रंजन, विवेक कुमार सिंह, मानव बल उदय कांत पंझा, गौतम दास, चंदन रविदास शामिल थे। छापेमारी गठित दल द्वारा छापेमारी के क्रम में विद्युत चोरी के आरोप में रजौन के राजीव कुमार के विरुद्ध 1414,धौनी - बामदेव पंचायत अंतर्गत मड़नी गांव के गुड्डू यादव के विरुद्ध 10 हजार 200 एवं मझगांय - डरपा पंचायत अंतर्गत चांदन नदी के पूर्वी तट पर अवस्थित रूपसा गांव के रंजीत मिश्रा के विरुद्ध 12 हजार 923 रुपए का फाइन किया गया है।रजौन थाने में मामला रजौन कनीय अभियंता राजीव रंजन ने दर्ज कराई है।
रिपोर्ट:केआर राव