रजौन,बांका: परघड़ी- लकड़ा पंचायत अंतर्गत चकपरासी गांव में शुक्रवार की शाम करीब तीन बजे घरेलू विवाद में हुई मारपीट के क्रम में कई लोग जख्मी हो जाने की खबर है। जितेंद्र यादव की पत्नी सपना देवी ने थाने में मामला दर्ज कराते हुए निरंजन यादव दिनेश यादव मंजू देवी एवं रीता देवी को घर में घुसकर गाली गलौज करने मना करने पर लप्पड़ -थप्पड़, फाइट मुक्का, लाठी डंडा से मारपीट करने आदि के आरोप में आरोपित किया गया है दर्ज मामले में बताया गया है मारपीट के क्रम में रीता देवी ने सोने का कान की बाली भी ले लिया है।विरोध करने पर जान मारने के लिए उतारू हो गया। थानाध्यक्ष बुद्धदेव पासवान ने प्रशिक्षु अवर निरीक्षक सुमन ठाकुर को अनुसंधान का दायित्व सौंपा गया है।
रिपोर्ट: केआर राव