रजौन, बांका: खैरा पंचायत के बखड्डा गांव में शुक्रवार की देर रात्रि अचानक आग लग जाने से तीन घर जल जाने की खबर है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अगलगी की घटना में शंभू यादव, कैलाश यादव का घर में रखे सारा सामान जलकर खाक हो गया है एवं कुंदन कुमार का भी अगलगी में आंशिक क्षति हुई है। बताया जा रहा है शंभू यादव गरीबी के कारण ठेला जोतकर परिवार का भरण पोषण करता था। शुक्रवार की देर रात अचानक आग लग जाने से घर में रखें अनाज जाड़े का सामान कपड़ा बर्तन नगद राशि तक जलकर राख हो गया है। अगलगी की घटना में बकरी एवं बकरी का बच्चा भी जलकर मूर्छित हो गया है। अचानक रात में आग लगने से कैलाश यादव को भी आग से जलने के लिए बाल बाल बचा लिया है। घटना की जानकारी मिलने पर पड़ोसी सोशलिस्ट नेता विष्णु देव ठाकुर एवं पंचायत के सरपंच उत्तम कुमार शर्मा ने पहुंचकर अग्नि पीड़ितों को हर संभव सहयोग आपदा राहत से दिलाने का आश्वासन दिया है। 25 दिसंबर को क्रिसमस डे एवं 26 दिसंबर को रविवार रहने की वजह से सीओ मोहम्मद मोइनुद्दीन को आवेदन अग्नि पीड़ितों द्वारा सोमवार को दी जाएगी। उसे पंचायत के नवनिर्वाचित मुखिया सरपंच एवं वार्ड सदस्यों द्वारा अगलगी की जानकारी सीओ, राजस्व हल्का कर्मचारी सह अंचल निरीक्षक बालमुकुंद दास को दे दी गई है। शुक्रवार की देर रात आग लगने की वजह से अग्नि पीड़ित बेघर होकर इस ठंड में खुले आसमान में रहने को विवश हो गया है।
रिपोर्ट:केआर राव