रजौन,बांका: रजौन थाने में सिंहनान पंचायत अंतर्गत वार्ड नंबर 2 धौवीडीह गांव के रजनीश आनंद उर्फ रुदल यादव ने रजौन थाने में 32 दिन के बाद बारातियों द्वारा डीजे के धुन पर अश्लील गाना आदि बजाने के आरोप में मामला 23 दिसंबर की तिथि में दर्ज कराई है। दर्ज मामले में रजनीश आनंद उर्फ रुदल यादव ने बताया है मेरे मकान दरवाजे के सामने पर डीजे की धुन पर अश्लील गाना आदि 21 नवंबर 2021 की रात बजा रहा था। विरोध करने पर जान मारने देख लेने आदि का धमकी भी दिया गया है। इस आरोप में रजौन विद्युत कार्यालय में मानव बल के रूप में पदस्थापित महेश देव मिश्र एवं उनके पुत्र प्रिंस मिश्र तथा घर के सदस्य नरेश देव मिश्र,सुरेश देव मिश्र तथा रूपेश मिश्र को आरोपित किया गया है। मानव बल महेश देव मिश्र के परिजनों एवं स्वजनों नहीं बताया कि उल्टा चोर कोतवाल की नियत से थाने तब से परे बेबुनियाद झूठी मामला दर्ज करा दी है।जबकि सत्यता वादी के परिजनों स्वजनों ने शादी की बारात लगाने के क्रम में बरात पार्टियों आदि के साथ मारपीट आदि घटना को अंजाम दिया गया था। थाने में महेश देव मिश्र द्वारा उसी क्रम में मामला दर्ज कराई जा चुकी है। थानाध्यक्ष बुद्धदेव पासवान ने मामला दर्ज करते हुए अनुसंधान का दायित्व अवर निरीक्षक संतोष कुमार ठाकुर को सौंपा है।
रिपोर्ट:केआर राव