25 वर्षीय युवक ने की आत्महत्या

 कटोरिया (बांका)  कटोरिया थाना रोड स्थित थाना गेट के सामने घर में फांसी लगाकर एक २५ वर्षीय युवक ने आत्महत्या कर ली। मृतक सिकन्दर साह का पुत्र राजेश कुमार साह बताया गया है। जानकारी के अनुसार उक्त युवक बाजार में सब्जी बेचता था। उसके साथ उसका विक्षिप्त पिता एवं बूढ़ी दादी द्रोपदी देवी रहती थी। बताया गया कि उसकी चाची रेखा देवी शुक्रवार को हाट गई थी। जहां से वापस लौटने पर वह युवक के घर गई। कमरा बंद होने पर उसने आवाज दी। लेकिन काफी देर तक कोई जवाब नहीं मिलने पर, आसपास के लोगों की मदद से कमरे के दरवाजे को तोड़ दिया गया। जहां युवक छत में लगे कढ़ी से फांसी से झूला हुआ था। इधर घटना की सूचना पाकर कटोरिया पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया गया है। शनिवार सुबह शव को पोस्टमार्टम के लिए बांका भेजा जाएगा। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।                          

                                                                       कटोरिया से अरविंद प्रसाद सिंह का रिपोर्ट

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post