बांका: पटना सचिवालय के बाद अब बांका व्यवहार न्यायालय परिसर में भी शुक्रवार शाम को शराब की कई खाली बोतल मिलने से हड़कंप मच गया है जबकि दिन रात न्यायालय परिसर में खचाखच लोगों की भीड़ होने के साथ-साथ चारों तरफ सीसीटीवी कैमरा भी लगा दिया गया है इतना ही नहीं सभी गेट रात को बंद कर दिए जाते हैं इस दौरान सुरक्षाकर्मी भी न्यायालय परिसर के आसपास ही अपना निवास रखे हुए हैं जो न्यायालय परिसर के साथ-सथ न्यायालय परिसर के सभी पदाधिकारी के आवास की भी सुरक्षा में तैनात रहते हैं ऐसे में भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच प्रधान न्यायालय के बगल एक कोने में कई शराब की बोतल मिलने से तरह-तरह की अफवाहें उड़ाई जा रही है कुछ लोग इसे जहां शरारत मान रहे हैं वहीं कुछ लोग इसमें स्थानीय सुरक्षा कर्मी और न्यायालय कर्मी को भी इस कार्य में संलिप्त बता रहे हैं वैसे चारों तरफ न्यायालय परिसर को गेट से रात में बंद कर दिया जाता है और किसी को भी आने जाने की इजाजत नहीं होती है जबकि दिन भर न्यायालय परिसर में इस प्रकार की वारदात संभव ही नहीं है फिर यह शराब की बोतल कहां से आई इस पर चिंतन जारी है खुद मैनेजर इस बात पर आश्चर्य व्यक्त करते हैं और बताते हैं कि इसकी जांच की जाएगी जो भी दोषी होगा सीसी कैमरा की नजर से उसे परखा जाएगा और उस पर कार्यवाही की जाएगी जबकि न्यायालय परिसर के बगल में ही बांका थाना महिला थाना और हरिजन थाना भी अवस्थित है जहां दिन रात पुलिस का पहरा रहता है