सड़क दुर्घटना में कॉलेज कर्मी जख्मी

रजौन,बांका : भागलपुर हंसडीहा सड़क मार्ग पर रजौन थाना क्षेत्र के धौनी होटल के समीप अज्ञात स्कॉर्पियो के धक्के से डीएन सिंह कॉलेज के वरीय लिपिक वीरेंद्र कुमार सिंह जख्मी हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें निजी क्लिनिक में भर्ती कराया गया जहां उनका इलाज चल रहा है। जानकारी के मुताबिक सड़क दुर्घटना में जख्मी श्री सिंह  बाइक से भागलपुर हंसडीहा सड़क मार्ग होकर धोनी होटल आ रहे थे वही पीछे से तेज रफ्तार से आ रही स्कार्पियो ने धक्का दे दिया और स्कार्पियो चालक अपनी वाहन को लेकर भागने में सफल रहा।  श्री सिंह को हाथ पैर और कमर में चोट है।

रिपोर्ट: केआर राव 

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post