रजौन,बांका: रजौन प्रखंड के ओरहारा पंचायत के प्रथम संस्था बांका के तत्वाधान में प्रोन्नत मध्य विद्यालय कटिया-जगदीशपुर के बच्चों द्वारा फिर से स्कूल चले अभियान के तहत शुक्रवार को जागरूकता रैली निकाली गई। प्रोनत मध्य विद्यालय कटिया- जगदीशपुर की प्रधानाध्यापिका नर्मदा सिन्हा एवं प्रथम संस्था के संयुक्त नेतृत्व में छात्रों,शिक्षकों ने विद्यालय के पोषक क्षेत्र में मम्मी पापा हमे पढाओ, स्कूल जाकर नाम लिखाओ, लड़का लड़की एक समान, यही संकल्प यही अभियान, हम बच्चों का नारा है, शिक्षा का अधिकार हमारा है आदि नारा के माध्यम से विद्यालय से बाहर रहने वाले बच्चों व् उनके अभिभावकों को जागरूक किया। प्रथम संस्था के प्रखंड समन्वयक सुधांशु शेखर ने बताया कि रैली का मुख्य उदेश्य हर बच्चे को शिक्षा के मूल धारा से जोड़ना है | जो बच्चे विद्यालय से बाहर है , जिनका नामांकन नहीं है, उन्हें विद्यालय से जोड़ना है | जिन बच्चों के हाथों में किताब-कॉपी होने चाहिए उन हाथों को खेतों में न लगाया जाये | इसके लिए हम सभी को आगे आना होगा | इसके लिए प्रथम संस्था के प्रखंड समन्वयक सुधांशु ने प्रोन्नत मध्य विद्यालय कटिया, जगदीशपुर प्रधानाद्यापिका नर्मदा सिन्हा जी के साथ योजना बनाई और इस नई पहल को स्वीकार कर बच्चों को प्रेरित भी किया। गाँव वालों से बातचित किया और उनको बताया कि स्कूल खुल गये है और अपने बच्चों को भेजे और जिन बच्चों का नामांकन विद्यालय में नहीं है उनका नामांकन शुरू हुआ है | मौके पर विद्यालय के प्रभारी प्रधानाद्यापिका नर्मदा सिन्हा, अनुराधा कुमारी, अमरेन्द्र कुमार निर्मल, नितीश कुमार भारती, ने कहा कि इससे अभिभावक व् बच्चे जागरूक होंगे और शिक्षा से जुड़ेंगे |रैली प्रोनत मध्य विद्यालय कटिया, जगदीशपुर से शुरू हुई और पुरे पोषक क्षेत्र घुमा, उसके साथ पुनसिया रेलवे स्टेशन होते हुए लगभग 200 घरों के लोगो को जागरूक करते हुए वापस विद्यालय आ गये ।बच्चों ने आज के जागरूकता अभियान में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। विद्यालय के बाल संसद व मीना मंच के सदस्य कुमकुम कुमारी, निधि कुमारी, त्रिपुरारी कुमार, निहारिका, सौगंध कुमार, सुशांत कुमार, मुन्नी कुमारी, सक्षम कुमारी, शुभम कुमार, बॉबी कुमार,आराधना कुमारी, आकाश कुमार, आर्यन कुमार का सहयोग और उत्साह सराहनीय रहा।
रिपोर्ट:केआर