कोरोना टीका का दूसरा डोज लेने वाले लोगों को लगातार तीसरे शुक्रवार को भी लकी ड्रा के तहत नौ लोगों को दिया गया पुरस्कार

रजौन ,बांका : वैश्विक महामारी कोविड-19 कोरोना काल से बचने के लिए सरकार एवं स्वास्थ्य विभाग आम नागरिकों को प्रेरित करने के लिए हर तरह का प्रोत्साहन करने में लगी हुई है। इसी कड़ी में सरकार एवं स्वास्थ्य विभाग के आदेशानुसार रजौन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में वर्ष 2021 के अंतिम चरण में दिसंबर माह के तीसरे शुक्रवार को भी जिन 11 लोगों द्वारा कोरोना का दूसरा डोज निर्धारित समय सीमा के पूर्व लिया गया था। ऐसे लोगों को लकी ड्रा में शामिल करते हुए प्रोत्साहन पुरस्कार के रुप में 10 लोगों को सांत्वना पुरस्कार के रुप में प्रेशर कुकर एवं प्रथम बंपर पुरस्कार के रूप में जाड़े की कीमती कंबल  देकर सम्मानित करते हुए लोगों को प्रेरित किया गया।वैसे पुरस्कार पाने वाले में से बंपर प्रथम पुरस्कार के लिए गर्भी देवी एवं सांत्वना पुरस्कार के रुप में शोभा देवी,माला कुमारी,खुशबू देवी,राधा देवी,सुभाष मांझी,रानी देवी, वंदना देवी, इंदु देवी सहित 11में से नौ लोग ही पुरस्कार पाने के लिए आए हुए थे। सीएचसी प्रभारी डॉक्टर ब्रजेश कुमार, हेल्थ मैनेजर राजेश रंजन द्वारा दिया गया। इस मौके पर फैमिली प्लानिंग कोऑर्डिनेटर केयर इंडिया के प्रणोपम कुमार, बीसीएम शिवपूजन सहाय, सीबीसी शिवनंदन सिंह, अनंत कुमार, राकेश कुमार, गोविंद कुमार एनएम आशा, डाटा एंट्री ऑपरेटर अमीषा के अलावे अन्य स्वास्थ्य कर्मी, एएनएम आदि उपस्थित थे। सीएचसी प्रभारी डॉक्टर ब्रजेश कुमार एवं हेल्थ मैनेजर राजेश रंजन ने बताया लक्की ड्रा 35 दिन यानी लगातार 7 सप्ताह तक प्रत्येक शुक्रवार को सांत्वना पुरस्कार के रूप में पुरस्कृत किए जाने का अभियान जारी रहेगा। तीसरी शुक्रवार को पुरस कोरोना की दूसरा टीका समय के एक सप्ताह पूर्व लेने वालों को पुरस्कार देकर सम्मानित किए जाने की खबर को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से लेकर चिन्हित स्थानों पर दूसरा टीका लगवाने वालों की भीड़ बढ़ने लगी है। सीएचसी प्रभारी डॉ. ब्रजेश कुमार ने बताया कि कोरोना का दूसरा टीका निर्धारित समय के पूर्व लेने वाले लोगों को ऑटोमेटिक सिस्टम के आधार पर लकी ड्रा में शामिल कर लिया जाता है। वहीं शुक्रवार को रजौन हेड क्वार्टर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहित 31 चिन्हित शिविरों में 1200 लोगों को कोरोना का टीका लगाया जा सका है। रजौन सीएचसी में कोरोना का टीका एएनएम लीलू भारती, संध्या आदि लगा रही थी। वही पोर्टल पर डाटा इंट्री सुमित कुमार, जितेश कुमार झा,अमिषा आदि सहयोग करने में लगे हुए थे।


रिपोर्ट:केआर राव 

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post