जिला प्राथमिक शिक्षक संघ द्वारा घनश्याम प्रसाद यादव का किया गया भव्य स्वागत

रजौन,बांका: प्रधान सचिव घनश्याम प्रसाद यादव को जिला प्राथमिक शिक्षक संघ बांका का अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ (राष्ट्रीय स्तर पर) में निर्विरोध उप महासचिव बनने की खुशी में प्रखंड प्राथमिक शिक्षक संघ रजौन की ओर से अभिनंदन समारोह का आयोजन आदर्श मध्य विद्यालय धौनी के प्रांगण में  शुक्रवार को अपराहन में किया गया. प्रखण्ड अध्यक्ष अनीष कुमार ने प्रधान सचिव को पुष्प गुच्छों से स्वागत किया . मंच का संचालन वरीय उपाध्याय प्रदीप कुमार सिंह कर रहे थे. आदर्श मध्य विद्यालय धौनी  प्रधानाध्यापक सह शिक्षा डीडीओ प्रदीप कुमार ने घनश्याम प्रसाद यादव को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया .राज्य प्रतिनिधि दिवाकांत यादव,विकास पासवान ने भी क्रमशः मुरलीधर प्रसाद सिंह,अरुण मंडल को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया।समारोह को संबोधित करते हुए घनश्याम प्रसाद यादव ने कहा कि ये सम्मान मेरा नहीं, पूरे शिक्षक समाज का हैं।रजौन के शिक्षकों के सम्मान में कोई आंच नहीं आने दूंगा। जिला संघ आपके साथ है। आपकी एकजुटता, तटस्थता व ताकत के कारण ही बांका जिला देश में अपना स्थान और पहुँच बनाया हैं। रजौन की धरती उर्वरा हैं आपलोग आगे उठे, संघ को पहचानने और एकजुट हों।उन्होंने संघ की शक्ति की बीते दिनों को याद करते हुए कहा कि रजौन में जब प्रशिक्षण में भेजे जाने वाले घोलमेल,शिक्षकों के साथ दुर्व्यवहार के खिलाफ कई बार थाने में मैं मज़बूती से खड़ा रहा, रजौन पेंडिंग सेवा पुस्तिका मामला उठाये।आगामी धरना 8 जनवरी 2022 को प्रखंड में और 22 जनवरी 2022 आने और मुद्दे की चर्चा की गई।राज्य शिक्षक कल्याण कोष से पूरे राज्य में 29 शिक्षकों में से 12 बांका  जिनमें 4 शिक्षकों रजौन से लाभ मिलने की स्वीकृति मिली हैं, उनमें अरूण आर्य,दीपक कुमार नरीपा, नकुल प्रसाद यादव सेवानिवृत्त, मंजु कुमारी रूपसा के हैं.अनीष कुमार की अध्यक्षता में सम्मान समारोह संचालित किया गया। बैठक में प्रखण्ड सचिव भारतेन्दु,उपाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष अमित कुमार अकेला,  राज्य प्रतिनिधि दिवाकांत यादव,राजीव रंजन,आशुतोष कुमार, पियुष कुमार,बालमुकुंद कापरी, निरंजन कुमार रंजन, वरूण कुमार,अरूण कुमार सिंह, श्रीकांत कुमार, केसी दास, प्रवीण कुमार आदि शिक्षकगण व विद्यालय के बच्चे भी उपस्थित थे।
रिपोर्ट: केआर राव


Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post