इग्नू ने विभिन्न प्रोग्रामों में फ्रेश एवं पुनर नामांकन के लिए फिर बढ़ाई तिथि

रजौन (बांका): इग्नू भागलपुर रीजनल डायरेक्टर के आदेश पर डीएन सिंह कॉलेज इग्नू कोऑर्डिनेटर प्रोफेसर निरंजन चौधरी ने जुलाई- 2021 सत्र का नामांकन अधिसूचना जारी पहले ही जारी किया जा चुका है, गुरुवार को जारी नए नामांकन अधिसूचना में कहा गया है कि जुलाई 2021 सत्र में बीए, बीकॉम, एमए, एमकॉम में नामांकन की तिथि बढ़ा कर 7 दिसम्बर कर दिया गया है। ऐसी स्थिति में इग्नू के विभिन्न प्रोग्राम में फ्रेश नामांकन कराने के लिए इच्छुक छात्र-छात्राओं को अपना नामांकन 7 दिसम्बर एवं पुनर नामांकन 15 दिसम्बर 2021 तक करा लेने के लिए कहा गया है। पुनर नामांकन कराने वाले छात्र-छात्राओं का सेशन जनवरी-2022 कहलाएगा। इग्नू कोऑर्डिनेटर ने नामांकन, पुनर नामांकन बढ़ाने से संबंधित सूचना अपने सूचना बोर्ड पर भी लटका दिया है।

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post