गरीब निःसहायों के बीच हुआ कम्बल वितरण

रजौन (बांका):ठंड के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए शुक्रवार को मोरामा-बनगांव पंचायत के केबाड़ी गांव में गरीब नि:सहायों के बीच कंबल का वितरण किया गया। कंबल का वितरण समाजसेवी समीर कुमार के अलावे पूर्व पंसस प्रमोद कुमार मंडल द्वारा किया गया। इस दौरान समाजसेवी समीर कुमार ने बताया कि क्षेत्र के गरीब निःसहाय वृद्ध जनों के बीच कंबल का वितरण किया जा रहा है ताकि ऐसे लोग ठंड से राहत पा सके उन्होंने बताया कि क्षेत्र में उनके द्वारा अन्य जगहों पर भी कंबल वितरण किया जाएगा। इस दौरान विश्वजीत कुमार के अलावे बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।

रिपोर्ट: केआर  राव 

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post