रजौन (बांका):रजौन प्रखंड ओड़हरा ग्राम निवासी पंडित जय नारायण शास्त्री का 62 वर्ष की उम्र में गुरुवार की शाम 3:30 बजे वर्तमान आवास पुनसिया में निधन हो गया है। निधन की खबर मिलते ही पूरे प्रखंड एवं उनके शुभचिंतकों में शोक की लहर दौड़ पड़ा है। वे अपने साथ पुत्र चंदन कुमार ठाकुर, गुंजन ठाकुर, पुत्री रुचि ठाकुर एवं प्रखंड के चर्चित जाने-माने पत्रकार पंकज कुमार ठाकुर सहित भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनका अंतिम दाह संस्कार सुल्तानगंज श्मशान घाट पर शुक्रवार को किया गया। मुखाग्नि उनके बड़ा पुत्र चंदन कुमार ठाकुर ने दिया है। वे पूरे प्रखंड सहित जिले में चर्चित विद्वान पंडितों में जाने जाते थे। उनका मुख्य पेशा छोटे से बड़ा यज्ञ, बड़े-बड़े मंदिरों में पूजा कराने के साथ-साथ शादी विवाह एवं श्राद्ध का कार्य संपन्न कराते थे। उनके स्वभाव विचार व्यवहार से हर कोई निधन की खबर से मर्माहत है।
रिपोर्ट: केआर राव