बाल विकास परियोजना कार्यालय में प्रधान सहायक का पद जुलाई 2019 से ही है खाली

रजौन (बांका):रजौन प्रखंड बाल विकास परियोजना कार्यालय में प्रधान सहायक का पद जुलाई 2019 से ही खाली पड़ा हुआ है। मालूम हो बाल विकास परियोजना कार्यालय से प्रखंड के 244 आवंटित आंगनबाड़ी केंद्र में 240 केंद्र वर्तमान में संचालित है। प्रधान सहायक का पद जुलाई 2019 से रिक्त रहने की वजह से केस बुक, लेजर बुक आदि का संधारण करने में काफी कठिनाइयों से गुजारना पड़ रहा है। सीडीपीओ सुनीता कुमारी ने बताया वर्तमान में 240 आंगनबाड़ी केंद्र प्रखंड में संचालित है। जिसमें से कैथा बेंगा टोला, मालती, बाराटीकर, दौना, झिकटा द्वितीय बंद है। जबकि मलही की सेविका का निधन हो जाने की स्थिति में सकहारा से अटैच किया गया है। प्रधान सहायक की कमी की वजह से महिला पर्यवेक्षिका सहित अन्य व्यक्तियों के सहयोग से कैश बुक आदि संधारित करवाया जाता है। सीडीपीओ ने बताया अभी वर्तमान में कोरोना  काल को देखते हुए आंगनबाड़ी केंद्रों पर केंद्र के 20 बच्चों के बीच टीएचआर एवं 20 बच्चों के बीच केंद्रों पर मेनू के अनुकूल भोजन ग्रहण करवाया जाता है। आंगनवाड़ी केंद्र के बच्चों की उपस्थिति आधा- आधा के हिसाब से प्रतिदिन 20-20 सुनिश्चित कराने का सरकारी आदेश है। एक दिन के बाद दूसरे बच्चे को केंद्र पर रोस्टर के मुताबिक बुलाया जाता है।

रिपोर्ट:केआर राव

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post