बीआरसी में नामित शिक्षकों का चार दिवसीय गैरआवासीय विशेष प्रशिक्षण हुआ प्रारंभ

रजौन (बांका):आरएनएन। पहुंच एवं विशेष प्रशिक्षण संभाग के द्वारा रजौन, धौनी बीआरसी स्थित नवनिर्मित प्रशिक्षण प्रशाल में मंगलवार से चार दिवसीय गैर आवासीय विशेष शिक्षक प्रशिक्षण प्रारंभ हो गया है। मुख्य प्रशिक्षक आनंद कुमार एवं मीना हेंब्रम ने बताया प्रखंड के विद्यालय से बाहर छितिज ड्रॉपआउट एवं अनामांकित विद्यालय के बाहर रहने वाले 8 से 14 वर्ष आयु के बच्चों का उम्र सापेक्ष कक्षा दक्षता प्राप्ति के उपरांत ऐसे चिन्हित बच्चों का तीन माह से 24 माह केंद्र विद्यालय में प्रवेश कराया जाना है। इसको लेकर प्राथमिक एवं मध्य विद्यालय प्रधानों द्वारा दिए गए समेकित रिपोर्ट के आधार पर 47 विद्यालय प्रधानों द्वारा नामित किए गए शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। यह प्रशिक्षण चार दिवसीय गैर आवासीय विशेष प्रशिक्षण के रूप में 7 से 10 दिसंबर तक प्रतिदिन 10 से 4 तक दिया जाना है। मुख्य प्रशिक्षक आनंद कुमार ने बताया प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद 45 विद्यालय के नामित प्रशिक्षित शिक्षक विद्यालय से बाहर छितिज ड्रॉपआउट एवं अनामांकित बच्चों को विद्यालय में बेसलाइन टेस्ट के आधार पर विद्यालय से बाहर के बच्चों को नामांकन के तत्पश्चात प्रशिक्षण के उपरांत विद्यालय के मुख्यधारा में जोड़ने का काम किया जाएगा। प्रशिक्षण के क्रम में शिक्षक दिनेश प्रसाद सिंह, केएस सिन्हा, लवली, रूपम, प्रियलता, प्रणिता मिश्रा पुष्पा, कुमार गौरव, मुकेश कुमार, शंकर दास, मधु कुमारी, सुबीत दास, मु. सज्जाद सहित 47 विद्यालय के नामित शिक्षक उपस्थित थे।
रिपोर्ट: केआर राव 

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post