रजौन (बांका): देश में कोरोना संक्रमण का नया वेरिएंट ओमिक्रोन का आहट होते ही जिला प्रशासन अलर्ट हो गई है। जिला प्रशासन के निर्देश पर लगातार दूसरे दिन मंगलवार को भी को मुख्य सड़क मार्ग रजौन बाजार स्थित बिना मास्क पहनकर फराटे मार रहे आम यात्रियों, राहगीरों एवं दुकानदारों आदि से कैंप करते हुए सीओ मु. मोइनुद्दीन एवं थानाध्यक्ष बुद्धदेव पासवान ने जुर्माना वसूला है। यहां तक रजौन बाजार के सड़क के दोनों ओर कैंप करते हुए सीओ एवं थानाध्यक्ष ने पान मसाला, धूम्रपान आदि दुकानों में छापेमारी करते हुए बिना मास्क पहने लोग, चोरी छिपे पान गुमटी में गुटखा, पान मसाला आदि बेचने वाले दुकानदारों के विरुद्ध कोटपा एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए एक हजार रुपए जुर्माना वसूला गया है। मालूम हो रजौन में लगातार दो दिनों से अभियान चलाकर कार्रवाई किए जाने को लेकर दुकानदारों में हड़कंप मचा हुआ है।
रिपोर्ट: केआर राव