आयुष्मान भारत के डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर ने रजौन सीएचसी पहुंचकर आयुष्मान कार्ड से सम्बंधित जानकारी से हुए अवगत

रजौन (बांका): गरीबी रेखा से नीचे गुजर-बसर करने वाले बीपीएल राशन कार्ड धारी लाभुकों के प्रति सदस्यों को प्रतिवर्ष 5 लाख रुपए कर निःशुल्क सरकारी इलाज के लिए आयुष्मान भारत योजना के तहत आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 28 सितंबर 2018 रांची से शुरुआत की थी। तीन वर्ष से अधिक बीतने के बाद भी इस अभियान में गति नहीं आने को लेकर आयुष्मान भारत के जिला कार्यक्रम समन्वयक पवन कुमार ने मंगलवार को रजौन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर आयुष्मान कार्ड निर्माण से संबंधित अद्यतन जानकारी ली है। आयुष्मान कार्ड डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर पवन कुमार ने बताया जिन लाभुकों का बीपीएल राशन कार्ड है। वैसे बीपीएल राशन कार्ड धारी लाभुकों के प्रत्येक सदस्यों का वसुधा केंद्र में आयुष्मान कार्ड बनाया जाता है। डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर ने बताया कि आयुष्मान कार्ड के आधार पर गरीबी रेखा से नीचे गुजर-बसर करने वाले बीपीएल राशन कार्ड धारी परिवारों के प्रत्येक सदस्यों को राज्य के चिन्हित सूचीबद्ध 233 प्राइवेट हॉस्पिटलों से लेकर सरकारी मेडिकल अस्पतालों में पांच लाख रुपए का निशुल्क इलाज किए जाने का प्रावधान है। उन्होंने बताया कि बांका जिले में अब तक 1.45 लाख बीपीएल राशन धारी लाभुकों का आयुष्मान कार्ड बनाया गया है। जिसमें रजौन प्रखंड से मात्र अब तक 6 हजार लाभुकों को ही आयुष्मान कार्ड उपलब्ध कराया गया है। उन्होंने बताया वसुधा केंद्र प्रत्येक पंचायत में संचालित है। डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर ने हेल्थ मैनेजर राजेश रंजन को इस अभियान में गति ले आते हुए अधिक से अधिक बीपीएल राशन कार्ड धारी लाभुकों को आयुष्मान कार्ड उपलब्ध कराने के लिए कहा गया है।

रिपोर्ट: केआर राव 

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post