जमीन विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट आधा दर्जन से ज्यादा लोग जख्मी

शंभूगंज (बांका )।थाना क्षेत्र के सहरोय गोयड़ा गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर गाली गलौज व मारपीट हुई। इस घटना में दोनों पक्ष के आधा दर्जन से ज्यादा लोग जख्मी हो गए। घटना के बाद दोनो के परिजनों ने जख्मी सभी को लेकर शंभूगंज थाना पहुंचे। जहां पुलिस ने जख्मी सभी को इलाज के लिए शंभूगंज सीएचसी में भर्ती कराया है। घटना को लेकर दोनों पक्षों के लोगों ने एक दूसरे के विरुद्ध लिखित शिकायत शंभूगंज थाना में किया है। वहीं पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन लोगों को हिरासत में ले लिया है। जानकारी के अनुसार शंभूगंज थाना क्षेत्र के सहरोय गोयड़ा गांव में जमीन विवाद को लेकर मनोहर सिंह और प्रकाश सिंह के बीच पूर्व से ही विवाद चल रहा था। जहां दोनो को शनिवार को जनता दरबार में आना था। इसके पूर्व ही दोनो पक्ष के बीच  हुज्जत शुरू हो गई। जहां विवाद होते-होते गाली गलौज व मारपीट शुरू हो गयी। जहां दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी डंडा चला। इस घटना में एक पक्ष के माया देवी पति प्रकाश सिंह, कल्पना कुमारी पति अजीत कुमार, शेखर कुमार, सुमन कुमार सहित पांच लोग जख्मी हो गये। जबकि दूसरे पक्ष के मनोहर सिंह, राजेश कुमार समेत चार लोग जख्मी हो गये। घटना के बाद गांव में दोनो पक्ष के बीच तनाव का माहौल है। इस मामले को लेकर एक पक्ष के वादी प्रकाश सिंह ने गांव के ही 18 लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करने के लिए आवेदन दिया है। जबकि दूसरे पक्ष के मनोहर सिंह ने 6 लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करने के लिए शंभूगंज थाना में आवेदन दिया है। इधर शंभूगंज पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है।  

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post