दो बाइक की आमने-सामने हुई टक्कर में तीन लोग जख्मी


शंभूगंज (बांका) । थाना क्षेत्र के शंभुगंज - असरगंज मुख्य सड़क पर लालमणिचक मोड़ के समीप दो बाइक की आमने -सामने हुई भीडंत में तीन लोग जख्मी हो गए  जख्मी में गिधौड़ा गांव के दंपती विभिषण कुमार,पूनम देवी एवं करसोप गांव का संजय मंडल है  गिधौड़ा के जख्मी दंपती ने बताया कि शनिवार को बाइक पर सवार होकर निजी काम से असरगंज जा रहे थे  जहां उक्त मोड़ के समीप विपरीत दिशा से तेज रफ्तार से आ रही बाइक चालक को देख दोनों ने संतुलन खो दिया,और आमने-सामने भीड़ंत हो गई  स्थानीय लोगों की मदद से सभी जख्मी को सीएससी में भर्ती कराया गया  जिसका उपचार डा संदीप भारती द्वारा किया गया असरगंज सड़क पर अक्सर दुर्घटनाएं हो रही है तीन दिन पूर्व कुर्माडीह मोड़ पर सवारी से भरा एक टोटो रिक्शा पलट गई थी  जिसमें पांच लोग जख्मी हो गया था इसके अलावे कई घटनाएं हो चुकी है. 

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post